OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite लॉन्च, इनमें है 120Hz का डिस्प्ले और 65W का चार्जर
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। ओप्पो फाइंड एक्स 3 प्रो सबसे टॉप वेरियंट है, जिसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 120Hz की डिस्प्ले और डुअल 50MP कैमरा दिया गया है। साथ ही अन्य दो स्मार्टफोन 65वाट का चार्जर के साथ आते हैं।

OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: ओप्पो ने अपनी फाइंड एक्स 3 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनके नाम ओप्पो फाइंड एक्स 3 प्रो, फाइंड एक्स 3 नियो और फाइंड एक्स 3 लाइट हैं। यह एंड्रॉयड मोबाइल फोन प्रीमियम डिजाइन से लैस है। साथ ही तीनों ही मॉडल 5G के साथ आते हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी और डिजाइन के बारे में।
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite की कीमत
OPPO Find X3 Pro की कीमत EUR 1,149 (लगभग 99,800 रुपये) है, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने OPPO Find X3 Neo और Find X3 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इन फोन को अभी ग्लोबली लॉन्च किया गया है और जल्द ही यह भारत में भी दस्तक देंगे। हालांकि कंपनी की तरफ से भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: OPPO Find X3 Pro के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड एक्स 3 प्रो में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें एक पंच होल कटआउट है। यह डिस्प्ले क्यूएचडी प्लस क्वालिटी की है, जिसका रिफ्रेश रेट 3216×1440 पिक्सल है। साथ ही डिस्प्ले कि रिफ्रेश रेट 120hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 888 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें दो 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर्स दिए गए हैं,जिसमें एक रेगुलर कैमरा है और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो टेलीफोटो कैमरा है। चौथा कैमरा 3 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 4500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है, जो 65वाट के चार्जर के साथ आता है।
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: OPPO Find X3 Pro specifications
OPPO Find X3 Pro specs |
6.7-inch AMOLED QHD+ 120Hz display |
Snapdragon 888 5G SoC |
12GB RAM |
50MP quad camera |
65W fast charging |
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: OPPO Find X3 Neo के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड एक्स 3 नियो में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसमें FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, सेकेंडरी कैमरा 16मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया है। साथ ही कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह फोन 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 65W का फास्ट चार्जर है।
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: OPPO Find X3 Neo specifications
OPPO Find X3 Neo specs: |
6.55-inch FHD+ AMOLED 90Hz |
Snapdragon 865 SoC |
12GB RAM |
50MP quad camera |
65W fast charging |
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: OPPO Find X3 लाइट के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड एक्स 3 लाइट इस सीरीज का अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही इसमें 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। इस फोन में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4300 एमएएच की बैटरी और 65वाट का फास्ट चार्जर के साथ आता है। तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 पर काम करेंग।
OPPO Find X3 Pro, Find X3 Neo, Find X3 Lite: OPPO Find X3 Lite Specifications
OPPO Find X3 Lite specs: |
6.4-inch FHD+ AMOLED 90Hz |
Snapdragon 765G |
8GB RAM |
64MP quad camera |
4300mAh battery |