Oppo A78 5G vs Redmi Note 12 5G: ओप्पो ने 16 जनवरी 2023 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A78 5G लॉन्च कर दिया है। नया ओप्पो ए78 5जी 18,990 रुपये की कीमत पर आता है। फोन मे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि फोन को बाजार में पहले से मौजूद Redmi और Samsung स्मार्टफोन के 5जी स्मार्टफोन से टक्कर मिलेगी। Redmi Note 12 5G और ओप्पो ए78 5जी में क्या-कुछ है फर्क? करते हैं इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तुलना…
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G Display
ओप्पो ए78 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1080 पिक्सल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। जबकि ओप्पो ए78 में 6.56 इंच LCD स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। रेडमी नोट 12 में स्क्रीन पर होल-पंच कटआउट दिया गया है जबकि ओप्पो ए78 5जी में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलती है।
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G Chipset
Redmi Note 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रऐगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि ओप्पो ए78 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट मिलता है।
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G RAM, Storage
रेडमी नोट 12 5जी को 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि स्टोरेज के लिए 128 जीबी का विकल्प मिलता है। जबकि Oppo A78 5G में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G Rear Camera
रेडमी नोट 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे मिलते हैं। जबकि ओप्पो ए78 5जी में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर से लैस है।
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G Front Camera
रेडमी नोट 12 5G में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G Battery
ओप्पो ए78 5जी और रेडमी नोट 12 5जी को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
Oppo A78 5G Vs Redmi Note 12 5G Prices in India
रेडमी नोट 12 5जी के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 17,999 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं ओप्पो ए78 5जी के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।