Oppo A6i+ 5G launched: ओप्पो ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G कंपनी के लेटेस्ट फोन्स हैं और चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ओप्पो 6आई प्लस 5जी और ओप्पो ए6वी 5जी स्मार्टफोन्स में 50M प्राइमरी रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Oppo A6i+ 5G में 7000mAh बड़ी बैटरी और Oppo A6v 5G में 6500mAh बड़ी बैटरी मिलती है। जानें ओप्पो के इन स्मार्टफोन्स की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…

Oppo A6i+ 5G, Oppo A6v 5G Price

ओप्पो ए6आई+ 5G के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 1499 युआन (करीब 20,000 रुपये) है। जबकि हाई-एंड 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1599 युआन (करीब 21,000 रुपये) है। जबकि 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1799 युआन (करीब 24,000 रुपये) है। वहीं Oppo A6v 5G के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 1199 युआन (करीब 16,000 रुपये) है।

Aadhaar Safety feature: अब मिनटों में करें आधार लॉक/अनलॉक, जानें पूरा तरीका

ओप्पो के इन नए हैंडसेट की बिक्री 6 फरवरी से ओप्पो चाइना के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Oppo A6i+ 5G, Oppo A6v 5G Specifications

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G डुअल सिम हैंडसेट हैं। इन दोनों फोन्स में 6.75 इंच एचडी+ (720×1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन, 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट और 256ppi पिक्सल डेनसिटी है। स्क्रीन 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

ओप्पो ए6 सीरीज के इन स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन्स में अपर्चर एफ/1.8 प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर हैं। ओप्पो ए6आई+ 5G में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। जबकि ओप्पो ए6वी 5जी में फ्रंट कैमरा है। दोनों हैंडसेट्स को 60fps पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

iPhone 17 Pro खरीदने का सुनहरा मौका, ऐप्पल के फोन पर यहां मिल रही धमाकेदार डील, हजारों रुपये की बचत

Oppo A6i+ 5G को पावर देने के लिए 7,000mAh बैटरी दी गई है। जबकि Oppo A6v 5G में 6500mAh बैटरी है। दोनों हैंडसेट में 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इन दोनों फोन्स में फिगरप्रिट स्कैनर मौजूद है। Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G का डाइमेंशन 166.6×78.51×8.61mm है।