OnePlus Pad 4 Launched: वनप्लस ने गुरुवार को भारत में नया OnePlus Pad 4 टैबलेट लॉन्च कर दिया। नए वनप्लस टैबलेट में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 13.2 इंच 3.4K LCD स्क्रीन और 12GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वनप्लस के इस पैड में 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जानें नए वनप्लस पैड 4 में कया-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स की हर डिटेल…
OnePlus Pad 4 Price in India
वनप्लस पैड 4 के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये है। इस डिवाइस के 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 64,999 रुपये है। टैबलेट को ड्यून और सेज मिस्ट कलर में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 5000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी लिमिटेड पीरियड के लिए OnePlus Stylo Pro को फ्री ऑफर कर रही है।
डिवाइस की बिक्री 5 मई से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
OnePlus Pad 4 Specifications
वनप्लस पैड 4 में 13.2 इंच 3.4K (3,392 × 2,400 पिक्सल) LCD पैनल है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। डिवाइस में 12 जीबी तक रैम व 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
वनप्लस का यह टैबलेट OxygenOS 16 के साथ आता है। डिवाइस में सेकंड-स्क्रीन फंक्शनालिटी और क्रॉस-डिवाइस कंट्रोल मिलता है। इस पैड में AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder जैसे टूल्स मिलते हैं।
वनप्लस पैड 4 में 13,380mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबाक टाइम और सात घंटे तक का गेमिंग टाइम ऑफर करता है। बैटरी 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
वनप्लस के इस टैबलेट में वाई-फाई 7 और AI-पावर्ड स्मार्ट एंटीना सिस्टम दिया गया है। टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है और इसका वज़न 672 ग्राम है। वनप्लस पैड 4 OnePlus Stylo Pro और बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए स्मार्ट कीबोर्ड के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: चीन ने Meta की 2 अरब डॉलर की Manus AI डील क्यों रोकी? जानें अमेरिका-चीन टेक रेस पर असर
चीन ने 27 अप्रैल को Meta Platforms की करीब 2 अरब डॉलर की डील को रोक दिया, जिसमें कंपनी चीनी AI एजेंट “मानुस” को खरीदने की तैयारी में थी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और चीन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। पढ़ें यह खबर….
