OnePlus Nord 6 Launched: वनपलस ने भारत में वादे के मुताबिक, मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नए वनप्लस नॉर्ड 6 हैंडसेट को 9000mAh बैटरी, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वनप्लस के इस नए मिड-रेंज स्मार्टफोन में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल…
OnePlus Nord 6 Price
वनप्लस नॉर्ड 6 के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 41,999 रुपये है। डिवाइस को फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलबध कराया गया है। हैंडसेट की बिक्री 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
ग्राहक Axis Bank क्रेडिट के साथ फोन को 2000 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं। वहीं EMI ट्रांजैक्शन के जरिए HDFC और Axis Bank कार्ड के साथ 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। यानी 8 जीबी व 12 जीबी रैम वेरियंट को क्रमशः 35,999 रुपये और 38,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord 6 Specifications
वनप्लस नॉर्ड 6 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। फोन में चार बड़े ऐंड्रॉयड OS और 6 साल तक किस्यॉरिटी पैच मिलने का दावा है। वनप्लस के इस फोन में 6.78 इंच 1.5K (1,272×2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 165 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 450पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 93.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और Crystal Guard प्रोटेक्शन के साथ आती है। नॉर्ड 6 में 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 और Adreno 825 GPU के साथ आता है। डिवाइस में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 9000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर भी है।
OnePlus Nord 6 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 CMOS प्राइमरी रियर सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ आता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।
वनप्लस के इस लेटेस्ट मिड-रेंज फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.5×77.5×8.5mm और वजन 217 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस नॉर्ड 6 में ब्लूटूथ 6, 5G, GPS, ग्लोनास, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और X-axis लीनियर मोटर हैं। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
