Nothing Phone 4a Pro launched: नथिंग ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर दिया है। Nothing Phone (4a) Pro के साथ कंपनी ने Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। नथिंग फोन (4ए) प्रो कंपनी का प्रीमयम हैंडसेट है और पिछले साल लॉन्च हुए Phone (3a) Pro का अपग्रेड वेरियंट है। नए नथिंग फोन(4ए) प्रो में 6.83 इंच डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा और 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone (4a) Pro Price

नथिंग फोन (4ए) प्रो स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 42,999 रुपे में लॉन्च किया गया है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 45,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और पिंक कलर में मिलेगा। डिवाइस की बिक्री 13 मार्च 2026 से फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, क्रोमा पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 4000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट, 1000 रुपये तक एक्सचेंज बेनेफिट और 12 महीने तक की ईएमआई पर 5000 रुपये तक क्रेडिट कार्ड EMI डिस्काउंट पा सकते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro Features

नथिंग फोन (4ए) प्रो स्मार्टफोन में 6.8 इंच (260 x 2800 पिक्सल) 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 480 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म और Adreno 722 GPU मिलता है।

नथिंग के इस हैंडसेट में 8GB रैम/12GB रैम के साथ 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

Nothing Phone (4a) Pro में अपर्चर एफ/1.88, OIS के साथ 50MP प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS, 7x इन-सेंसर ज़ूम, 140x तक हाइब्रिड ज़ूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

नथिंग के इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5400mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।

डिवाइस का डाइमेंशन 163.6x 76.6×7.9mm और वज़न 210 ग्राम है। नथिंग फोन (4ए) प्रो में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स हैं।