Nothing Phone 4a launched: नथिंग ने भारत में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस लेटेस्ट और किफायती हैंडसेट में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB तक रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नया Nothing Phone (4a) 32MP सेल्फी कैमरे का साथ आता है। नथिंग के इस नए स्मार्टफोन में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन्स…
Nothing Phone (4a) Price
नथिंग फोन(4a) स्मार्टफोन को पिंक, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 34,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 37,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स, विजय सेल्स, क्रोमा और सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर 12 मार्च से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत फोन को 3000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट, 4000 रुपये तक एक्सचेंज बेनेफिट्स और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone (4a) Features
नथिंग फोन (4a) में 6.78 इंच (1224 x 2720 पिक्सल) 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 480 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन ऑफर करती है।
नथिंग फोन (4a) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म और Adreno 722 GPU दिया गया है। नथिंग के इस हैंडसेट में 8GB/12GB रैम के साथ 128 जीबी/256 जीी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। नथिंग का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है। स्मार्टफोनडुअल सिम सपोर्ट करता है।
Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन अपर्चर एफ/1.88 और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS, 7x लॉसलेस ज़ूम, 70x तक अल्ट्रा ज़ूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मौजूद हैं। फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नथिंग के इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 163.95x 77.57×8.55mm और वज़नकरीब 204.5 ग्राम है। फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स मिलतेहैं। फोन स्प्लैश रेजिस्टेंस है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। नथिंग फोन 4ए को पावर देने के लिए 5400mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ax, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स हैं।
