Motorola Edge 70 Fusion+ Launched: मोटोरोला ने अपनी Edge 70 Series का लेटेस्ट वेरियंट Motorola Edge 70 Fusion+ लॉन्च कर दिया है। नए हैंडसेट में 5200mAh बड़ी बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 50MP प्राइमरी रियर कैमरे जैसे फीचर्स हैं। नए मोटोरोला एज 70 फ्यूज़न प्लस स्मार्टफोन में 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस भी दिया गया है। आपको बताते हैं मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में क्या-कुछ है खास…

Motorola Edge 70 Fusion+ Price

मोटोरोला एज 70 फ्यूज़न+ के 12 जीबी रैमव 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को ब्राज़ील में 2,969 BRL (करीब 52,900 रुपये) में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को पैटोन ओरिएंट ब्लू और पैंटोन ब्लू सर्फ कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion+ Features

मोटोरोला एज 70 फ्यूज़न+ में 6.8 इंच 1.5K (1,272×2,772 पिक्सल) सुपर एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 44 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno 810 GPU है। डिवाइस में 12GB तक रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Hello UI के साथ आता है।

Motorola Edge 70 Fusion+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और अल्ट्रा पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 प्राइमरी रियर कैमरा है। फोन में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Motorola Edge 70 Fusion+ को पावर देने के लिए 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। हैंडसेट में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 6.0, NFC, वाई-फाई 6E, GPS और यूएसबी टाइप-सी फीचर्स मिलते हैं। फोन डुअल सिम फंक्शनालिटी सपोर्ट करता है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 162.76 × 75.60 × 7.21mm और वज़न करीब 177 ग्राम है।