Moto G67, Moto G77 launched: मोटोरोला ने चुनिंदा बाजारों में अपनी G-Series के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। Moto G67 और Moto G77 कंपनी के लेटेस्ट फोन्स हैं। इन दोनों ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को ऐड्रॉयड 16, बड़ी AMOLED डिस्प्ले और 5200mAh बड़ी बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है। मोटो जी77 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर जबकि मोटो जी67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। आपको बताते हैं इन लेटेस्ट मोटो स्मार्टफोन्स (Moto Smartphones) की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Moto G67, Moto G77 Price

मोटो जी67 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 199.99GBP (करीब 25,400 रुपये) है। फोन को पैंटोन आर्कटिक सील और पैंटोन नाइल कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

टेंशन खत्म! 10001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power की भारत में धाकड़ एंट्री, बार-बार चार्जिंग की झंझट खत्म, जानें कीमत

वहीं मोटो जी77 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन को 250 GBP (करीब 31,700 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। दोनों हैंडसेट को चुनिंदा बाजारों मे ऑफिशियल मोटोरोला वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Moto G67, Moto G77 Features

मोटो जी67 और मोटो जी77 स्मार्टफोन में 6.78 इंच Extreme AMOLED डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 5000 निटस तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए डिवाइस में Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन SGS Low Blue Light और Low Motion Blur सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Economic Survey 2025-26: AI से जुड़ा बड़ा ऐलान, अनिश्चितता के दौर में भारत अपनाएगा एआई पर ‘स्टेप-बाय-स्टेप’ रणनीति

मोटो G67 स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट जबकि मोटो जी77 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट मिलता है। मोटो G67 में 4GB रैम और 128GB का ऑप्शन मिलता है। फोन में 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। मोटो जी77 हैंडसेट में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज दी गई है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों फोन्स को ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड Hello UI के साथ उपलब्ध कराया गया है। इन फोन्स में फिंगरप्रिंट रीडर, फेस अनॉक और ThinkShield प्रोटेक्शन मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए गए हैं। जबकि Moto G77 को 3x lossless ज़ूम के साथ 108MP प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट सेंसर मिलता है। कैमरा नाइट विज़न, प्रो मोड, ऑटो स्माइल कैप्चर, गूगल लेंस इंटिग्रेशन और पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है।

मोटो जी67 और मोटो जी77 स्मार्टफोन में 5200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। मोटोरोला का दावा है कि सिंगल चार्ज में एक पूरे दिन तक की बैटरी लाइफ मिल जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए Moto G67 और Moto G77 में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन्स और यूएसबी टाइप-सी ऑडियो आउटपुट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और डुअल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

मोटो जी67 और मोटो जी77 का डाइमेंशन 164.18 x 77.37 x 7.33mm और वज़न 182 ग्राम है। ये फोन्स IP64 डस्ट और वाटर-रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।