Moto G37, Moto G37 Power Launched: मोटोरोला ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपने दो नए स्मार्टफोन्स मोटो जी37 और मोटो जी47 पावर लॉन्च कर दिए हैं। G-Series के इन दोनों नए फोन्स में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 50MP रियर कैमरा और IP64 रेटिंग मिलती है। नए Moto G37 Power स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी और Moto G37 को 5200mAh बड़ी बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है। जानें कीमत व सारे फीचर्स…

Moto G37, Moto G37 Power Price

मोटो जी37 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो (करीब 27,000 रुपये) है। वहीं मोटो जी37 पावर में 279 यूरो (करीब 31,000 रुपये) है। इन दोनों मोटोरोला हैंडसेट को अभी जर्मनी में उपलब्ध कराया गया है।

Moto G37 Specifications

मोटो जी37 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 के साथ आता है। फोन मे 6.67 इंच एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1050 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20.05:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.6 प्रतिशत है। हैंडसेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Moto G37 स्मार्टफोन में 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU, 4GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज मिलते हैं। डिवाइस की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है जबकि RAM BOOST फीचर के साथ रैम को 12GB तक एक्सपेंड करना संभव है।

कैमरे की बात करें तो Moto G37 स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा है। फोन में 5200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 20W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन 6W रिवर्स चार्जिंग के साथ आता है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 ड्यूरेबिलिटी और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए मोटो जी37 स्मार्टफोन में जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, डुअल-बैंड वाई-फाई और ऑप्शनल NFC जैसे फीचर्स हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 166.23 x 76.50x 7.85mm और वज़न 191 ग्राम है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, सेंसर हब, फिंगरप्रिंट सेंसर, SAR सेंसर और ई-कंपास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Moto G37 Power Specifications

मोटो जी37 पावर स्मार्टफोन में स्टैंडर्ड वेरियंट वाला ही ऑपरेटिंग सिस्टम, रैम, डिस्प्ले, रियर कैमरा और रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। मोटो का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है।

मोटो के इस फोन को पावर देने के लिए 7000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक का यूसेज टाइम मिलता है। बैटरी 30W TurboPower चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 166.23 x 76.50×8.89mm और वज़न 215 ग्राम है।

यह भी पढ़ेंं: WhatsApp इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा, जल्द खत्म होने वाला है सपोर्ट, पढ़ें पूरी डिटेल

पुराने एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करने वाले व्हाट्सऐप यूज़र्स को ध्यान देने की जरूरत है। 8 सितंबर 2026 के बाद Android 6.0 से नीचे के वर्ज़न पर चलने वाले फोन में Meta का यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म काम नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर..