Moto G Stylus (2026) Launched: मोटोरोला ने मंगलवार को यूएस और कनाडाई बाजारों में अपना लेटेस्ट Moto G Stylus (2026) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नए मोटोरोला स्मार्टफोन में बिल्ट-इन एक्टिव स्टायलस है। मोटो का यह नया फोन 6.7 इंच Extreme AMOLED स्क्रीन और 5200mAh बड़ी बैटरी के साथ आता है।
Moto G Stylus (2026) Price
यूएस में मोटो जी स्टायलस (2026) की कीमत 499 डॉलर है। फोन 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ आता है। डिवाइस को लेदर फिनिश के साथ पैंटोन कोल स्मोक और पैंटोन लैवेंडर मिस्ट कलर में लिया जा सकता है। स्मार्टफोन को अमेज़न, बेस्ट बाय और कंपनी की वेबसाइट से 16 अप्रैल से खरीदा जा सकता है।
Moto G Stylus (2026) Features
मोटो जी स्टायलस (2026) मे 6.7 इंच 1.5K (2,712 x 1,220 पिक्सल) pOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 दिया गया है। स्मार्टफोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।
मोटो का यह लेटेस्ट फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड मोटोरोला की Hello UX स्किन के साथ आता है। हैंडसेट में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विक्प मिलता है। RAM BOOST फीचर के जरिए रैम को 24GB तक एक्सपें किया जा सकता है। स्टोरेज को 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।
Moto G Stylus (2026) में 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी रियर सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है। हैंडसेट में मैक्रो विज़न क्षमता के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए मोटो के इस स्मार्टफोन मे 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 162.15 x 74.78 x 8.29mm और वज़न करीब 192.3 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 5200mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
