Mivi ने भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए स्मार्टवॉच कैटिगिरी में एंट्री कर ली है। घरेलू कंज्यूमर टेक कंपनी ने अपनी पहली किफायती स्मार्टवॉच Mivi Model E से पर्दा उठा दिया है। मीवी मॉडल ई स्मार्टवॉच को पांच रंगों में उपलब्ध कराया गया है। यह वॉच 1,500 रुपये से कम मे आती है और देश में Boat, Dizo जैसे ब्रैंड के प्रोडक्ट को टक्कर देगी। आपको बताते हैं नई मीवी स्मार्टवॉच की कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Mivi Model E Price
मीवी मॉडल ई स्मार्टवॉच की कीमत 2999 रखी है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इस वॉच को 70 फीसदी की छूट के साथ 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। हैंडसेट की बिक्री 1 दिसंबर से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।
मीवी मॉडल ई को ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, ग्रे, रेड और क्रीम कर ऑप्शन में लिया जा सकता है।
Mivi Model E Specifications
मीवी मॉडल ई को स्क्वायर डाल और मेटैलिक फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच TFT HD डिस्प्ले मिलती है। यह वॉच 50 से ज्यादा क्लाउड वॉच पेस सपोर्ट करती है जो Mivi ऐप के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं।
Mivi Model E में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और पीरियड ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच के जरिए यूजर्स पैदल चलने के समय अपने स्टेप रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन सभी फीचर्स को Mivi ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स 120 स्पोर्ट्स मोड के साथ कई फिजिकल ऐक्टिविटीज को ट्रैक कर पाएंगे।
Model E स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.1 वर्जन के लिए सपोर्ट मिलता है। इस वॉच में कैमरा/म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्ट नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट, कॉल म्यूट और रिजेक्ट करने जैसे फीचर्स मिलते हैं। मीवी मॉडल ई स्मार्टवॉच को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चलेगी। इस स्मार्टवॉच से 20 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा है। वॉच को मैग्नेटिकली चार्ज किया जा सकता है। मॉडल ई स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है और वॉटर रेजिस्टेंस है।