Mi Watch Lite: भारत में जल्द लॉन्च होगी ये बजट स्मार्टवॉच, मिलेगा 9 दिन का बैटरी बैकअप
Mi Watch Lite भारत में जल्द ही दस्तक दे सकती है, जिसके संकेत BIS सर्टिफिकेशन से मिले हैं। यह एक किफायती स्मार्टवॉच होगी और इसमें कई वर्कआउट मोड्स मिलेंगे।

Mi Watch Lite BIS certification: Mi Watch Lite स्मार्टवॉच को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसके संकेत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के सर्टिफिकेशन से मिला है। इसका ग्लोबल वेरियंट पहले ही बीते महीने लॉन्च हो चुका है और अब इसकी भारत में लॉन्च होने की बारी है। यह अपकमिंग स्मार्टवॉच यानी मी वॉच बीते साल लॉन्च किए गए रेडमी वॉच (Redmi Watch) रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। शाओमी (Xiaomi) की इस स्मार्टवॉच में 11 वर्कआउट मोड दिये जाएंगे और यह लंबे बैटरी 9 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आएगी। इस स्मार्टवॉच को ऐप की मदद से Android और IOS यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे।
BIS सर्टिफिकेशन के मुताबिक, Mi Watch Lite को REDMIWT02 मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड किया गया है। इसके अलावा यहां से अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ग्लोबल वेरियंट का हवाला दें तो मी वॉच लाइट को Pink, Ivory, Olive, Navy Blue और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Mi Watch Lite प्राइस
मी वॉच लाइट को बीते साल चीन में लॉन्च किया गया था और वहां इसकी कीमत 299 युआन (करीब 3,400 रुपये) रखी गई थी। इसी प्राइस टैग के साथ Mi Watch Lite को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Mi Watch Lite स्पेसिफिकेशन्स
मी वॉच लाइट (Mi Watch Lite) में 1.4 इंच डिस्प्ले दिया गया था, जिसका रेजोल्यूशन 320×320 पिक्सल होगा। यूजर्स की सहूलियत के लिए इस स्मार्ट वॉच के 11 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं, जो क्रिकेट, ओपन वॉचर स्विमिंग, इंडोर साइकलिंग, वॉकिंग आदि हैं। यह वॉच 50 मीटर गहरे पानी में जाकर भी खराब नहीं होगी क्योंकि इसमें 5ATM रेजिस्टेंस दिया गया है। इसमे हर्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर दिये गये हैं।
सिंगल चार्ज पर 9 दिन चलेगी
बैटरी बैकअप के लिए इसमें 230mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 9 दिन का बैकअप देती है। वहीं जीपीएस ऑन होने पर वॉच में 10 घंटों का बैटरी बैकअप मिलेगा। इसकी बैटरी 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी ने Mi Watch Lite में 120 वॉच फेस दिए हैं। साथ ही इसमें कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल वेदर सपोर्ट मिलेगा।