भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सरकार अब इसके लिए नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। खासतौर पर AI से जुड़े जोखिमों और लोगों पर इसके असर को लेकर सरकार की तैयारी तेज हो गई है।
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि सरकार एक महीने के अंदर AI रेगुलेशन पर कंसल्टेशन पेपर जारी करेगी। इसमें AI सुरक्षा, डीपफेक और इंसान को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, ‘वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट’ जारी होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वैष्णव ने कहा, “मैं विभाग से नियमों पर केंद्रित एक कंसल्टेशन पेपर लाने का अनुरोध करूंगा, जिसमें सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। सबसे महत्वपूर्ण बात एआई के इस्तेमाल से जुड़ी सुरक्षा है।”
अन्य जिन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा, उनमें एआई से होने वाले नुकसान (जैसे डीपफेक), ‘इंसान को प्राथमिकता देने’ का नजरिया और स्किलिंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने सुरक्षा कारणों से नए AI मॉडल का रोलआउट किया रद्द
वैष्णव ने डीपफेक को “एक ऐसी परेशानी बताया जिससे समाज में बड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं” और कहा कि इनकी क्वालिटी हर दिन बेहतर होती जा रही है।
उन्होंने कहा, “लोग इन पर यकीन कर लेते हैं और इससे एक बहुत गलत मिसाल कायम होती है। इससे एक पूरी तरह गलत नैरेटिव बनता है और लोग गलत काम करने और गलत बातों पर यकीन करने के लिए बहकावे में आ जाते हैं।”
कंसल्टेशन पेपर में स्किलिंग और किसी को भी पीछे न छोड़ने की प्रतिबद्धता भी शामिल होगी।
यह भी पढ़ें: AI से खत्म हो सकती है ‘इंसानी सभ्यता’? एंथ्रोपिक रिसर्चर की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
उन्होंने कहा, “जो बदलाव हुए हैं, उनमें इंसानियत सबसे अहम हिस्सा होनी चाहिए।”
वैष्णव ने कहा कि सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि एआई और दूसरी टेक्नोलॉजी को सिर्फ कानून से रेगुलेट नहीं किया जा सकता। मंत्री ने कहा, “हमें एक टेक्नो-लीगल समाधान लाना होगा” और साथ ही कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स को इसमें शामिल करना जरूरी है।
मंत्री ने साफ किया कि इंडस्ट्री को ही ज्यादातर जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, सुरक्षा, यूजर को नुकसान, मानसिक विकार और डीपफेक जैसे मुद्दों का ज़िक्र करते हुए कहा, “इंडस्ट्री को ही मुख्य जिम्मेदारी लेनी होगी।”
वैष्णव ने कहा, “इसलिए हम अब से एक महीने के अंदर वह पेपर जारी करेंगे और उसी के आधार पर रेगुलेशन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”
यह भी पढ़ें: AI की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश कर रहा था यमन का आतंकी संगठन
उत्तरी यमन में सक्रिय एक आतंकी संगठन ने एआई मॉडल क्लाउड कोड का इस्तेमाल गाइडेड रॉकेट और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने की कोशिश में किया। अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने अपनी रिपोर्ट “Detecting and Countering Misuse of AI: September 2026” में इस बात का खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
