Lava Yuva Star 3 launched: लावा ने भारत में अपनी Yuva Series का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा युवा स्टार 3 कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है। Lava Yuva Star 3 को कंपनी ने खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। लावा के इस सस्ते फोन में 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है और कंपनी लंबी बैटरी लाइफ मिलने का दावा कर रही है। नए Lava Yuvs Star 3 में 6.75 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 13MP रियर कैमरे और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। आपको बताते हैं नए स्मार्टफोन की कीमत व खूबियों के बारे में विस्तार से…
Lava Yuva Star 3 Price
लावा युवा स्टार 3 को देश में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के सिंगल वेरियंट में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट को इंडस ब्लैक सियाचिन व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। डिवाइस पर कंपनी 1 साल की वारंटी और डोरस्टेप फ्री सर्विस ऑफर कर रही है। फोन की बिक्री देशभर में अगले महीने यानी मार्च 2026 से शुरू होगी।
Lava Yuva Star 3 Features
लावा युवा स्टार 3 पिछले साल लॉन्च हुए युवा स्टार 2 का अपग्रेड वेरियंट है। फोन में 4GB रैम दी गई है। कंपनी का कहना है कि RAM Expansion फीचर के साथ फोन की रैम को 4GB और बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 Go Edition के साथ आता है। लावा के इस स्मार्टफोन में डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
नए लावा स्मार्टफोन में 6.75 इंच (720 x 1600 पिक्सल) एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और IMG8322 GPU मिलते हैं। लावा के इस हैंडसेट में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Lava Yuva Star 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
लावा के इस हैंडसेट में 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और नीचे की तरफ स्पीकर मिलता है। डिवाइस का डाइमेंशन 164.96×76.1×8.5mm और वज़न करीब 193.7 ग्राम है। हैंडसेट में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लावा युवा स्टार 3 को पावर देने के लिए 5000mAh बड़ी बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
