Lava Bold N2 Pro Launched: लावा ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lava Bold N2 Pro कंपनी का नया हैंडसेट है और इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लावा का यह हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। जानें इस सस्ते लावा फोन में क्या-कुछ है खास? कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल जानें यहां…
Lava Bold N2 Pro Price
लावा बोल्ड एन2 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी ने 7,999 रुपये में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की बिक्री 6 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Bold N2 Pro स्मार्टफोन को ऑरोरा गोल्ड और एकलिप्स ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Lava Bold N2 Pro Specifications
लावा के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन डुअल सिम स्मार्टफोन सपोर्ट करता है। डिवाइस ऐंड्रॉयड 15 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि फोन में Android 15 के अलावा दो साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलेगा। फोन में 6.75 इंच एचडी+ LCD डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
लावा के इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट है। हैंडसेट में 4GB रैम मिलती है। लावा का कहना है कि खाली बची स्टोरेज का इस्तेमाल करके फोन की रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है। लावा बोल्ड एन2 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
लावा बोल्ड एन2 प्रो को पावर देने के लिए 5000mAh बड़ी बैटरी है जो 18W तक चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है। हैंडसेट में आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। लावा का यह फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।
