Lava Bold N2 Lite Launched: लावा ने भारत में अपनी Bold Series का नया और सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Lava Bold N2 Lite कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है। इससे पहले इस सीरीज में Lava Bold N2 Pro और Lava Bold N2 मॉडल्स लॉन्च हो चुके हैं। नए लावा बोल्ड एन2 लाइट में ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट, 5000mAh बैटरी और 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जानें लावा के इस नए फोन की कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल…
Lava Bold N2 Lite Price
लावा बोल्ड एन2 लाइट को भारत में 7,399 रुपये में लॉन्च किया गया है। ग्राहक इस फोन को खरीदने पर 400 रुपये की छूट पा सकते हैं। कंपनी के इस फोन की बिक्री 10 अप्रैल से दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। Lava Bold N2 Lite गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Lava Bold N2 Lite Specifications
लावा के इस नए स्मार्टफोन में 6.75 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 90 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डुअल सिम हैंडसेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में Android 15 Go एडिशन दिया गया है।
Lava Bold N2 Lite स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट में 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को 512GB स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
लावा के इस फोन को पावर देने के लिए 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Lava Bold N2 Lite में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स हैं। फोन में सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिटं स्कैनर मिलता है। डिवाइस का डाइमेंशन 164.96×76.1×8.8mm और वज़न 192 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: Lava Bold N2 Pro: 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला बेहद सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च
Lava Bold N2 Pro Launched: लावा ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lava Bold N2 Pro कंपनी का नया हैंडसेट है और इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लावा का यह हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। जानें इस सस्ते लावा फोन में क्या-कुछ है खास? पढ़ें पूरी खबर...
