आज के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पूछे गए ये सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?
कर्मवीर एपिसोड में बेजवाड़ा विल्सन के साथ हॉटसीट पर आए Anup Soni जीते 25 लाख रुपये।

आज KBC 12 के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉटसीट पर आए सफाई कर्मचारी आंदोलन की शुरुआत करने वाले बेजवाड़ा विल्सन और क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) के होस्ट अनूप सोनी (Anup Soni) 25 लाख रुपये जीते हैं। आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं की आज के एपिसोड में कौन-कौन से महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए हैं।
25 लाख का सवाल- इस उपग्रह को क्या निकनेम दिया गया जिसने 2019 में चंद्रयान 2 को प्रक्षेपित किया था?
जवाब- बाहुबली (Bahubali)
सवाल- 2020 में किस अमेरिकी नागरिक की मृत्यु के बाद ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन फिर से शुरू हो गया?
जवाब- जॉर्ज फ्लॉयड
12.50 लाख का सवाल- किस शहर को पहले रामदासपुर के नाम से जाना जाता था क्योंकि इस शहर की नींव सिख गुरु रामदास जी द्वारा रखी गई थी?
जवाब- Amritsar
सवाल- 25 दिसंबर 1927 को डॉ बी आर अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?
जवाब- मनुस्मृति
सवाल- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन थे?
जवाब- विनोबा भावे
सवाल- हैदराबाद में स्थित इस व्यक्ति द्वारा संचालित अकैडमी में किस खेल की ट्रेनिंग दी जाती है?
जवाब- बैडमिंटन
सवाल- कर्नाटक में शरावती नदी द्वारा निर्मित इस जलप्रपात को पहचानिए?
जवाब- जोग जलप्रपात
सवाल- 26 नवंबर 1949 को भारत ने इनमें से क्या अपनाया था?
जवाब- संविधान
सवाल- सापेक्षता के सिद्धांत को विकसित करने वाले इस भौतिकशास्त्री को पहचानें?
जवाब- Albert Einstein
सवाल- कोविड 19 में 19 क्या दर्शाता है?
जवाब- The Year 2019
सवाल- राजस्थान में स्थित पोखरण नामक स्थान इनमें से किसके लिए प्रसिद्ध है?
जवाब- Nuclear Test
सवाल- ईस्टर से पहले सप्ताह के किस दिन को ईसाईयों द्वारा दुख, प्रायश्चित और उपवास के दिन के रूप में मनाया जाता है?
जवाब- शुक्रवार
सवाल- फिल्म शोले के गीत ये दोस्ती में इनमें से कौन सी जोड़ी नज़र आयी है?
जवाब- जय-वीरू
हॉटसीट पर आए बेजवाड़ा विल्सन और अनूप सोनी।
सवाल- इनमें से कौन से राष्ट्रपति कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहे?
जवाब- सर्वपल्ली राधाकृष्णन
सवाल- 2022 एशियाई खेलों की मेज़बानी कौन सा शहर करेगा?
जवाब-हांगझोऊ
सवाल- इस अमेरिकी समाज सेवी को पहचानें जो दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट चैरिटेबल संस्थानों में से एक की सब-संस्थापिका हैं?
जवाब- मेलिंडा गेट्स
सवाल- वीडियो क्लिप में दिखाए गए यह राजनेता, महाराष्ट्र राज्य में इनमें से किस विभाग के मंत्री हैं?
जवाब- पर्यावरण
40 हजार का सवाल- नाथु ला, रोहतांग ला और शिपकी ला यह सभी किसके प्रकार हैं?
जवाब- Mountain Passes
सवाल- याराना (Yaarana) फिल्म के इस गाने को किसने कोरियोग्राफ किया था?
जवाब- Saroj Khan
सवाल- इनमें से किस भगवान को शम्बू नंदन और गौरी नंदन भी कहा जाता है?
जवाब- Lord Ganesha