क्या आप जानते हैं केबीसी 12 के सातवें एपिसोड में पूछे गए इन सवालों के जवाब?
खेलें घर बैठे सोनी लिव ऐप पर प्ले अलॉन्ग। एपिसोड में पूछे गए हैं ये सवाल, जानें जवाब।

कौन बनेगा करोड़पति 12 का सातवां एपिसोड आज यानी 6 अक्टूबर को प्रसारित किया गया। पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन केबीसी शो को होस्ट कर रहे हैं। आज एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं आइए आपको इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हैं।
केबीसी से हॉटसीट पर बैठे प्रतियोगी के ही सपने पूरे नहीं होते बल्कि घर बैठे लोग भी अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर लखपति बन सकते हैं। इस बार सीज़न में तो घर बैठे दर्शक प्ले अलॉन्ग टीम बनाकर भी खेल सकते हैं और प्ले अलॉन्ग में लोगों के पास हर दिन लखपति बनने का भी मौका होगा, बता दें की प्रतिदिन 10 विजेता 1 लाख रुपए जीतेंगे। आप एपिसोड में पूछे जा रहे सवालों और जवाबों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
समय समाप्ति की हुई घोषणा।
छठा सवाल- पीपल्स लिबरेशन आर्मी इनमें से किस देश की राष्ट्रीय सशस्त्र सेना है?
जवाब- चीन
पांचवा सवाल- ये गाना किस फिल्म का है?
जवाब- Good Newwz
चौथा सवाल- शेज़वान, टबैस्को और चिपोटले ये सभी किसके प्रकार हैं?
जवाब- सॉस
तीसरा सवाल- यदि आप महाराष्ट्र में अष्टविनायक यात्रा की योजना बना रहे थे तो आप किस देवता या देवी को समर्पित आठ मंदिरों की यात्रा करने की सोच रहे थे?
जवाब- गणपति
दूसरा सवाल- इनमें से किस खेल के रैकेट में जाल या स्ट्रिंग नहीं होता है?
जवाब- टेबल टेनिस
पहला सवाल- कौन सा शब्द इस लोकप्रिय कथन को पूरा करेगा जिसका अर्थ है मेेहमान भगवान के समान होते हैं ‘_ देवोव भव:’?
जवाब- अतिथि
हॉटसीट पर आईं अस्मिता माधव गोरे।
FASTEST Finger सवाल- इन हिंदी फिल्मी जोड़ियों को उनके विवाह होने के वर्ष के अनुसार पहले से बाद के क्रम में लगाएं?
जवाब- काजोल-अजय देवगन, ऐश्वार्य राय बच्चन- अभिषेक बच्चन, करीना कपूर- सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
रुगनाथ राम सुथार 6.40 लाख लेकर घर लौटे।
13वां सवाल- भारत के राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने किस देश में आतंकवादी हमले की जांच के लिए अपना पहला विरोधी मामला दर्ज किया था?
जवाब- अफगानिस्तान
12वां सवाल- रामायण के अनुसार, इनमें से क्या रावण के तलवार का नाम था?
जवाब- चंद्रहास
11वां सवाल- भारत के इनमें से कौन से मुख्य न्यायधीश ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला था?
जवाब- मोहम्मद हिदायतुल्लाह
10वां सवाल- ब्रह्माण्ड पुराण के अनुसार, इनमें से किस ऋषि का जन्म भगवान शिव के क्रोध से हुआ था?
जवाब-दुर्वासा
9वां सवाल- इनमें से कौन सी नदी नमक के रेगिस्तान कच्छ के रण में समाप्त होती है?
जवाब- Luni
आठवां सवाल- इस राजनेता को पहचानिए?
जवाब- सचिन पायलट
सातवां सवाल- इनमें से किस खेल में भारत ने कभी कोई ओलिंपिक पदक नहीं जीता है?
जवाब- तैराकी
छठा सवाल- भारतीय राज्यों के प्रतीकों के संदर्भ में गम्हार, खेजड़ी और मैटी (साज) किसके विभिन्न प्रकार हैं?
जवाब- राजकीय वृक्ष
पांचवा सवाल- इस गाने का गायक कौन हैं?
जवाब- उदित नारायण
चौथा सवाल- यदि अनीता अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना दिन में दो आंवले खाती है तो जून महीने में वह कुल कितने आंवले खाएगी
जवाब- 60
तीसरा सवाल- इनमें से कौन सी दिशा दो भारतीय राज्यों के नाम में शामिल है?
जवाब- उत्तर
दूसरा सवाल- इनमें से किसका इस्तेमाल कारपेंटर यानी बढ़ई लकड़ी के फर्नीचर की सतह चिकना करने के लिए करते हैं?
जवाब- sandpaper
पहला सवाल- जोरों से भूख लगने के लिए प्रयोग किए जाने वाले एक मुहावरे के अनुसार, पेट में चूहे क्या करते हैं?
जवाब- कूदते हैं
हॉटसीट पर आए रुगनाथ राम सुथार।
Fastest Finger सवाल- सबसे कम से शुरू करते हुए इनमें आने वाली संख्याओं के अनुसार इन्हें बढ़ते क्रम में लगाएं?
जवाब- एक सप्ताह के दिन, राशि चिन्ह, अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर, no. of days in a year
सबिता रेड्डी 1.60 लाख रुपये लेकर घर लौटीं।
10वां सवाल- किस नोबेल पुरस्कार विजेता संगठन की स्थापना 1971 में तेरह चिकित्सकों और पत्रकारों द्वारा संकटग्रस्त लोगों को सहायता और चिकित्सीय सेवा प्रदान करने के लिए की गई थी?
जवाब- doctors without border
9वां सवाल- भारत के मालाबार तट के एक शहर के नाम पर किस प्रकार के सूती कपड़े का नाम रखा गया है?
जवाब- कैलिको
आठवां सवाल- इस पर्वतारोही को पहचानिए?
जवाब- अरुणिमा सिन्हा
केबीसी 12 प्ले अलॉग खेलने से पहले कुछ बातें पता होनी चाहिए। फोन में प्ले अलॉन्ग खेलने के लिए SonyLIV App होना चाहिए। मोबाइल में Sony Liv App खोलें और फिर होमपेज पर दिख रहे प्ले अलॉन्ग विकल्प पर टैप कीजिए।
ऐप में रजिस्टर कर प्रोफाइल अपडेट कीजिए, इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे प्ले अलॉन्ग गोल्ड में या फिर प्ले अलॉग रेगुलर, इनमें से किसी एक ऑप्शन का चुनाव करें। ध्यान दें की गेम खेलने से पहले टर्म्स एंड रेग्युलेशन को ध्यान से पढ़ लें।
Nokia Smart Tv: भारत में 6 दमदार Android Tv मॉडल्स हुए लॉन्च, जानें इनकी खूबियां और कीमतें
केबीसी 12 के सातवें एपिसोड में सवाल जैसे ही आपके टीवी सेट पर आएगा वैसे ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर भी आपको सवाल दिखाई देगा। निर्धारित समय के भीतर सही जवाब सिलेक्ट कर सबमिट बटन पर टैप करना होगा, बता दें की हर सही जवाब पर प्वाइंट्स मिलेंगे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।