केबीसी 12 के छठे एपिसोड में पूछे गए ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब?
सोनी लिव ऐप पर ऐसे खलें घर बैठे प्ले अलॉन्ग। एपिसोड में पूछे जा रहे सवालों और जवाबों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न का छठा एपिसोड आज यानी 5 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। अमिताभ बच्चन शो को पिछले कई सालों से होस्ट कर रहे हैं। केबीसी ना केवल हॉटसीट पर बैठे प्रतियोगी के सपने पूरे करता है बल्कि घर बैठे लोगों को भी लखपति बनने का मौका दे रहा है। घर बैठे दर्शक अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर KBC Play Along में इनाम जीत सकते हैं और इस सीज़न में प्रतिदिन 10 विजेता 1 लाख रुपए जीतेंगे। इस बार प्ले अलॉन्ग की एक खास बात ये है की दर्शक टीम बनाकर भी खेल सकते हैं।
समय समाप्त की हुई घोषणा
सातवां सवाल- किस झील के बीच भगवान बुद्ध की लगभग 350 टन की प्रतिमा स्थापित है?
जवाब- हुसैन सागर
सातवां सवाल- विद्या देवी भंडारी और चन्द्रिका कुमारतुंगा अपने देश में किस पद पर आसीन होने वाली पहली महिलाएं हैं?
जवाब- राष्ट्रपति
छठा सवाल- इनमें स किस देवता को मनोज, मदन, रतिपति और रतिरमन जैसे नामों से भी जाना जाता है?
जवाब- कामदेव
पांचवा सवाल- आरोग्य सेतु कोविड 19 को ट्रैक करने वाला मोबाइल ऐप्लिकेशन स्मार्टफोन के किन दो फीचरों की सहायता से कोरोवायरस संक्रमण को ट्रैक करता है?
जवाब- ब्लूटूथ एंड जीपीएस
चौथा सवाल- इनमें से क्या फुटबॉल, फील्ड हॉकी और क्रिकेट के खेल में एक समान है?
जवाब-टीम में खिलाड़ियों की संख्या
तीसरा सवाल- ये किस गाने के शुरुआती बोल हैं?
जवाब- छैयां छैयां
दूसरा सवाल- चित्र में नज़र आ रहे इस स्नैक को पहचानिए?
जवाब- चकली
पहला सवाल- इनमें से क्या कंप्यूटर
जवाब- मदरबोर्ड
हॉटसीट पर आईं सबिता रेड्डी आईं
Fastest Finger का सवाल- इन राज्यों को अरब सागर से इनकी दूरी के अनुसार बढ़ते क्रम में लगाएं?
जवाब- कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश
प्रदीप कुमार सूद 12.50 लाख लेकर घर लौटे।
13वां सवाल- पृथ्वी पर वह स्थान जो जमीन से सबसे दूर है का नाम भारतीय मूल के किस काल्पनिक चरित्र के नाम पर रखा गया है?
जवाब- कैप्टन नीमो
12वां सवाल- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है, जिसे वहां लगभग 28 प्रतिशत आबादी द्वारा बोली जाती है?
जवाब- बंगाली
11वां सवाल- इनमें से कौन सी हस्ती आईएसएल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मालिक हैं?
जवाब- जॉन अब्राहम
10वां सवाल- इनमें से किस पिता-पुत्र की जोड़ी में से दोनों ने केंद्रीय मंत्री का पदभार संभाला है?
जवाब- वेद प्रकाश और पीयूष गोयल
9वां सवाल- यह व्यक्ति कौन हैं जो एक वैश्विक संकट के प्रबंधन से जुड़े हैं?
जवाब– tedros adhanom ghebreyesus
9वां सवाल- 7 अक्टूबर 1953 को चंडीगढ़ शहर का उद्घाटन औपचारिक रूप से किसके द्वारा किया गया था?
जवाब- डॉ. राजेंद्र प्रसाद
आठवां सवाल- विडाल टेस्ट का उपयोग इनमें से किस रोग की जांच के लिए किया जाता है?
जवाब- टाइफाइड
सातवां सवाल- पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक का मुख्यालय किस शहर में है?
जवाब- मुंबई
छठा सवाल- महाभारत के अनुसार, इनमें से किनका पुनर्जन्म भीष्म से बदला लेने के इरादे के साथ शिखंडी के रूप में हुआ था?
जवाब- अंबा
पांचवा सवाल- पानीपत के प्रसिद्ध मिश्रित यानी मिक्स्ड अचार को इनमें से किस लोकप्रिय नाम से जाना जाता है?
जवाब- पंचरंगा
चौथा सवाल- यह गाना किस जोड़ी पर फिल्माया गया है?
जवाब- ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया
तीसरा सवाल- इनमें से कौन सी सामग्री टीएमटी विशेषता के साथ बेची जाती है या उपलब्ध होती है?
जवाब- सरिया
दूसरा सवाल- इनमें से किस टर्म का इस्तेमाल टेनिस में होता है?
जवाब- ड्रॉप शॉट
पहला सवाल- किशोर कुमार के इस गीत के बोल को कौन से दो महीने पूरा करेंगे- मेरे नैना फिर भी मेरा मन प्यासा?
जवाब- सावन, भादो
Fastest FINGER सवाल का सही जवाब देकर प्रदीप कुमार सूद पर आ गए हैं:
Fastest FINGER सवाल- सबसे पहले से शुरू कर इन उपलब्धियों को उस क्रम में रखें जिस क्रम में ये हासिल किए गए?
जवाब- सी वी रमन का भारत रत्न, राकेश शर्मा का अंतरिक्ष में प्रवेश, अभिनव बिंद्रा का ओलंपिक गोल्ड, कैलाश सत्यार्थी का नोबेल पुरस्कार
केबीसी 12 प्ले अलॉग खेलना चाहते हैं तो कुछ बातें हैं जो पता होनी चाहिए जैसे की फोन में प्ले अलॉन्ग खेलने के लिए SonyLIV App होना जरूरी है। मोबाइल में Sony Liv App खोलें और फिर होमपेज पर दिख रहे प्ले अलॉन्ग विकल्प पर टैप कीजिए।
ऐप में रजिस्टर कर प्रोफाइल अपडेट कीजिए, इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे प्ले अलॉन्ग गोल्ड में या फिर प्ले अलॉग रेगुलर, इनमें से किसी एक ऑप्शन का चुनाव करें। ध्यान दें की गेम खेलने से पहले टर्म्स एंड रेग्युलेशन को ध्यान से पढ़ लें।
Vi Plan: Vodafone Idea का 100GB डेटा वाला सस्ता प्लान, जानें वैलिडिटी और कीमत
केबीसी 12 के छठे एपिसोड में सवाल जैसे ही आपके टीवी सेट पर आएगा वैसे ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर भी आपको सवाल दिखाई देगा और आपको निर्धारित समय के अंदर सही जवाब सिलेक्ट कर सबमिट बटन पर टैप करना होगा, बता दें की हर सही जवाब पर प्वाइंट्स मिलेंगे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।