27 November Episode: एपिसोड में पूछे गए हैं ये सवाल, आप भी जानें इनके जवाब
27 November Episode: 45वें एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं, आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं।

आज कौन बनेगा करोड़पति का 45वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉटसीट पर आए Dr. Jitendra Agarwal 25 लाख रुपये जीतकर गए हैं। आए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं और क्या हैं इनके जवाब।
सवाल- इनमें से किसी हत्या के दोष में मदन लाल ढींगरा को 1909 में लंदन में फांसी दी गई थी?
जवाब- सर कर्ज़न वायली
सवाल- हरियाणा और कर्नाटक का राजकीय पुष्प क्या है?
जवाब- कमल
सवाल- Srimad Bhagavad Gita महाभारत महाकाव्य के किस पर्व का हिस्सा है?
जवाब- Bhishma Parva
सवाल- इनमें से कौन कभी केंद्र में मंत्री नहीं रहे?
जवाब- रणदीप सिंह सुरजेवाला
सवाल- ऋषि कपूर पर फिल्माए गए इस गाने के गायक कौन हैं?
जवाब- मोहम्मद रफ़ी
सवाल- सूखे अदरक के पाउडर को भारतीय घरों में किस नाम से जाना जाता है?
जवाब- सोंठ
हॉटसीट पर आए डॉ जीतेंद्र अग्रवाल
50 लाख का सवाल- ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले कानूनी रूप से पहले दृष्टिहीन व्यक्ति कौन थे?
जवाब- मारला ली रंयान
सवाल- विश्व का पहला परमाणु संचालित विमान वाहक कौन सा था?
जवाब- यूएसएस एंटरप्राइज़
सवाल- वुहान किस चीनी प्रांत की राजधानी है?
जवाब- Hubei
सवाल- गुजराती भाषा में बनी पहली फुल लेंथ बोलती फिल्म किनके जीवन पर आधारित थी?
जवाब- नरसी मेहता
सवाल- यह पर्वतारोही कौन है जो पांच बार माउंट एवेरेस्ट फ़तेह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं?
जवाब- अंशु जमसेनपा
सवाल- मैं एक अभिनेत्री और चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद हूं, मेरे पति और मेरा बेटा दोनों अभिनेता हैं, मैं कौन हूं?
जवाब- किरण खेर
सवाल- वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहे पशु मुख्य रूप से इनमें से किस जगह और उसके आसपास के इलाकों में पाए जाते हैं?
जवाब- लघु कच्छ रण
हॉटसीट पर हैं हेमलता पावागढ़ी
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।