30 November Episode: नहीं दे पाईं रुचिका त्रिपाठी 25 लाख के इस सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं जवाब?
30 November Episode: आज 46वां एपिसोड प्रसारित गया है और आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं, आइए आपको बताते हैं।

आज कौन बनेगा करोड़पति का 46वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। समय समाप्ति की घोषणा के दौरान हॉटसीट पर थीं अभिलाषा राव कालवा। इसका मतलब अब कल यानी 1 दिसंबर को एपिसोड की शुरुआत 30 नवंबर की रोलओवर कंटेस्टेंट अभिलाषा राव कालवा के साथ होगी। आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं और क्या हैं इनके जवाब।
समय समाप्ति की हुई घोषणा।
सवाल- ये गाना किस फिल्म से है?
जवाब-Taal
सवाल- इनमें से क्या चित्रकारी का प्रकार नहीं है?
जवाब- कथकली
सवाल- पुलिहोरा, पेसरट्टू और पोरियल पारंपरिक रूप से भारत के किस भाग के व्यंजन हैं?
जवाब- Southern
अभिलाषा राव कालवा ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आईं।
Fastest Finger Question- इन फिल्मों को इनके शीर्षक में आने वाले जगहों के अनुसार इन्हें पश्चिम से पूर्व की ओर रखें?
जवाब- Rustom-E-Baghdad, Kabuliwala, Dilli Ka Thug, Banarasi Babu
रुचिका त्रिपाठी नहीं दे पाईं 25 लाख के इस सवाल का जवाब, 12.50 लाख रुपये जीतकर घर लौटी।
25 लाख का सवाल- मान्यताओं के अनुसार, बोधगया में किस नदी के किनारे गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
जवाब- निरंजना
सवाल- इनमें से किस महिला ओलंपिक खिलाड़ी का संबंध तीरंदाज़ी से नहीं है?
जवाब- मनु भाकर
सवाल- ऑक्टोपस के कितने हृदय होते हैं?
जवाब- 3
सवाल- इनमें से कौन सेंट्रल हिंदू कॉलेज, वाराणसी के संस्थापकों में से एक थी?
जवाब- Annie Besant
सवाल- इस ऑडियो क्लिप में जिस राजनीतिज्ञ की आवाज़ सुनाई दे रही है उन्हें पहचानिए?
जवाब- Priyanka Gandhi
सवाल- महाभारत के अनुसार, दुर्योधन की माता कहां की राजकुमारी थी?
जवाब- गांधार
सवाल- कला और संस्कृति के संदर्भ में जोगिया, दरबारी और भैरवी किसके प्रकार हैं?
जवाब- राग
सवाल- शोले फिल्म में किसने अंग्रेजों के ज़माने के जेलर की भूमिका निभाई थी?
जवाब- असरानी
रुचिका त्रिपाठी ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब।
Fastest Finger Question- सबसे कम से शुरू करते हुए इन्हें इनकी संख्या के अनुसार बढ़ते क्रम में लगाएं?
जवाब- भारत के केंद्र शासित प्रदेश, भारत के राज्य, एशिया के देश, विश्व के देश
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।