केबीसी 12 04 January Episode: एपिसोड में पूछे गए हैं ये सवाल, आप भी जानिए इनके जवाब
आइए आपको एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में जानकारी देते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में समय समाप्ति की घोषणा के दौरान हॉटसीट पर मौजूद थीं अमृता त्रिवेदी। इसका मतलब अब 5 जनवरी को एपिसोड की शुरुआत अमृता त्रिवेदी के साथ होगी। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में जानकारी देते हैं।
समय समाप्ति की घोषणा।
सवाल- यह गाना किस जोड़ी पर फिल्माया गया है?
जवाब- वरुण धवन-सारा अली खान
सवाल- कंदरिया महादेव मंदिर किस शहर में स्थित है?
जवाब- KHAJURAHO
सवाल- गुड़ गन्ने के अलावा इनमें से किस वृक्ष या पौधे से निकलने वाले रस से भी बनाया जाता है?
जवाब- खजूर
सवाल- इनमें से क्या एक ई-कॉमर्स वेबसाइट नहीं है?
जवाब- इंफोसिस
सवाल- मौजूदा 200 रुपये के भारतीय मुद्रा नोट का आधार रंग क्या है?
जवाब- चमकीला पीला
सवाल- इनमें से क्या कमर पर पहने जाने वाले एक आभूषण का नाम है?
जवाब- तगड़ी
अमृता त्रिवेदी ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब।
Fastest Finger Question- इन सभी को आमतौर पर इनसे जुड़े हुए रंगों की संख्या के अनुसार बढ़ते क्रम में लगाएं?
जवाब- शतरंज बोर्ड के खाने, ट्रैफिक सिग्नल, भारत का राष्ट्रीय ध्वज, इंद्रधनुष
विनोद कुमार 3.20 लाख जीतकर घर लौटे।
सवाल- राजस्थान के पहले महा-राजप्रमुख महाराणा भूपाल सिंह, स्वतंत्रता से पहले किस रियासत के शासक थे?
जवाब- उदयपुर
सवाल- पावो क्रिस्टेटस इनमें से किसका वैज्ञानिक नाम है?
जवाब- Peacock
सवाल- चमन बहार में चमन शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
जवाब- बगीचा
सवाल- रामायण के अनुसार, इनमें से कौन आपस में समधी थे?
जवाब- जनक-दशरथ
सवाल- रॉर्ड लेवरस ब्योर्न बोर्ग और जॉन मैकेनरो किस खेल में अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं?
जवाब- टेनिस
Fastest Finger Question का सही जवाब देकर हॉटसीट पर आए विनोद कुमार।