Itel A100 4G launched: आईटेल ने भारत में अपनी A-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईटेल ए100 4जी कंपनी का नया हैंडसेट है और इसमें OnePlus 13s की झलक मिलती है। कंपनी का दावा है कि मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती वाले इस हैंडसेट को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ उपलब्ध कराया गया है। Itel A100 4G को 5000mAh बड़ी बैटरी, 4GB रैम और UniSoc T7100 चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आपको बताते हैं 8000 रुपये से कम दाम में आने वाले इस हैंडसेट की कीमत व खूबियों से जुड़ी सारी डिटेल…

Itel A100 4G Price in India

आईटेल ए100 4जी के 3 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट की कीतम 6,799 रुपये है। वहीं 4GB रैम वेरियंट का दाम 7,499 रुपये है। हैंडसेट को सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

ग्राहक आईटेल के इस नए हैंडसेट को देशभर के रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। खरीदने के 100 दिनों के भीतर कंपनी फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है।

Itel A100 4G Features

आईटेल का यह फोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है। आईटेल ए100 4G ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड itel OS 15 के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच (720 x 1,612 पिक्सल) HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 269ppi पिक्सल डेन्सिटी ऑफर करती है। स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर UniSoC T7100 चिपसेट, 4GB तक रैम और 64GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपन का कहना है कि फोन की स्टोरेज का इस्तेमाल करके 8GB वर्चुअल रैम एक्सपेंड की जा सकती है।

कैमरे की बात करें तो Itel A100 4G में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

आईटेल का दावा है क इस लेटेस्ट हैंडसेट को Ultralink फीचर के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए एक निश्चित एरिया में आईटेल यूजर्स बिना नेटवर्क कवरेज एक-दूसरे को कॉल कर सकते हैं। डिवाइस को पावर देने के ललिए 5000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए आईटेल के इस हैंडसेट में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो जैसा कि हमने बताया फोन में IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस और MIL-STD-810H मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, चेक करें डिस्प्ले, प्राइस समेत बाकी डिटेल

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Update February 2026: नए आधार ऐप से आसानी से अपडेट हो जाएगा घर का पता, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस