iQOO Z11x 5G Launched: आईक्यू ने भारत में गुरुवार (12 मार्च 2026) को Z-Series में अपना किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नए आईक्यू ज़ेड11एक्स 5जी में 7200mAh बड़ी बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 Turbo चिपसेट, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लेटेस्ट iQOO Z11x 5G हैंडसेट में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व सारी खासियतें…
iQOO Z11x 5G Price in India
आईक्यू ज़ेड11एक्स 5जी के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं हाई-एंड 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जबकि 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 22,999 रुपये है। कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 2000 रुपये तक छूट दे रही है।
नए फोन की बिक्री 16 मार्च से अमेज़न पर शुरू होगी। iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन प्रिज़्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में आता है।
iQOO Z11x 5G Features
सॉफ्टवेयर
आईक्यू ज़ेड11एक्स 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो वीवो के ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि नए फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलेंगे।
हार्डवेयर
आईक्यू के इस नए फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। iQOO Z11x 5G में 8GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट सटोरेज का विकल्प मिलता है। डिवाइस में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
डिस्प्ले
इस हैंडसेट में 6.76 इंच (1,080×2,344 पिक्सल) LCD स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेनसिटी, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
कैमरा
आईक्यू ने दावा कि है कि फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस है व IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। डिवाइस में अपर्चर एफ/2.45 के साथ 50MP प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल बोकेह सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी
आईक्यू ज़ेड11एक्स 5G में 7200mAh बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फीचर्स
डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 166.6×78.4×8.4mm और वज़न करीब 219 ग्राम है।
