iQOO 15R Launched: आईक्यू ने भारत में मंगलवार (24 फरवरी 2026) को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया। नए आईक्यू 15आर स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 7600mAh बड़ी बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 12GB तक रैम के साथ 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जानें आईक्यू के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन की कीमत व सारे फीचर्स…

iQOO 15R Price

आईक्यू 15R के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 47,999 रुपये और 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

iQOO 15R स्मार्टफोन डार्क नाइट और ट्रम्फ सिल्वर कलर ऑप्शन ऑप्शन में आता है। फोन को अमेज़न इंडिया और आईक्यू इंडिया स्टोर से खरीदा जा सकता है। डिवाइस को दोपहर 1 बजे से वीवो रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक HDFC और Axis Bank क्रेडिट, डेबिट और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए फोन लेने पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा iQOO 15R की खरीद पर कंपनी iQOO/Vivo TWS को 1,899 रुपये में ऑफर कर रही है।

iQOO 15R Features

डिस्प्ले
आईक्यू 15R स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सर्टिफिकेशन ऑफर करती है। वीवो के सब-ब्रैंड के इस लेटस्ट फोन में 144 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।

सॉफ्टवेयर
आईक्यू का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। हैंडसेट में चार साल तक ऐंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

चिपसेट और हार्डवेयर
iQOO 15R स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम, 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 826 दिया गया है।

कैमरा
आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700V प्राइमरी रियर कैमरा है जो OIS के साथ आता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है।

बैटरी
आईक्यू के इस मिड-फ्लैगशिप फोन को पावर देने के लिए 7600mAh बड़ी लीथियम-आयन बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपर्ट करती है। डिवाइस में बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी है।

फीचर्स
आईक्यू 15R स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 157.61 x 74.42 x 7.90mm और वज़न करीब 202 ग्राम है। iQOO 15R स्मार्टफोन IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।