iQOO 15 Ultra Launched: आईक्यू ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज का एक दूसरा मॉडल चीन में लॉन्च कर दिया है। नए iQOO 15 Ultra में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। आईक्यू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 7400mAh बड़ी बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 1TB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आईक्यू के इस नए हैंडसेट में क्या-कुछ है खास? जानें कीमत व फीचर्स से जुड़ी हर जानकारी…

iQOO 15 Ultra Price

आईक्यू 15 अल्ट्रा के 16 जीबी रैम व 256GB स्टोरेज वेरियट की कीमत 5,699 युआन (करीब 74,000 रुपये) है। वहीं हाई-एंड 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम व 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमश: 5,999 युआन (करीब 78,000 रुपये) और 6,999 युआन (करीब 91,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। वहीं 24GB रैम व 1TB स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 7,699 युआन (करीब 1,00,000 रुपये) है।

ट्रेन टिकट बुकिंग में नहीं आएगी दिक्कत, IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

नए आईक्यू फोन की बिक्री 6 फरवरी से Vivo China के ऑनलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। iQOO 15 Ultra को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

iQOO 15 Ultra Specifications

आईक्यू 15 अल्ट्रा एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। नए फन में 6.85 इंच 2K (1,440×3,168 पिक्सल) Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, HDR Video और 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन 94.39 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

एक AI टूल से दबाव में सॉफ्टवेयर सेक्टर, Infosys, TCS और HCL Tech शेयरों में भारी गिरावट

iQOO’s 15 Ultra में Adreno 840 GPU दिया गया है। डिवाइस में 24GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन को आईक्यू के Ice Dome Cooling System के साथ उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट में बांयी तरफ एक हीट वेंट भी है।

आईक्यू के इस दमदार फोन को पावर देने के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.88 और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.65 के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और अपर्चर एफ/2.05 के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर दिए गए हैं। फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इस फोन से 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

iQOO 15 Ultra को पावर देने के लिए 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7400mAh बड़ी बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आईक्यू ने इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप, ई-कंपास, हॉल सेंसर औ इन्फ्रारेड ब्लास्टर मिलते हैं। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 163.65×76.80×8.70mm और वज़न करीब 227 ग्राम है।