ऐप्पल आईफोन 18 के बारे में पिछले कई सप्ताह से लगातार जानकारी सामने आ रही है। iPone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन को भी Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च किए जाएगा। जानें इसकी कीमत, डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर के बारे में अब तक आई जानकारी…
iPhone 18 डिस्प्ले
आईफोन 18 का स्क्रीन साइज़ आखिरकार इस बार बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में स्क्रीन स्पेस की खपत करने वाले Face ID की जगह इस बार पिल-शेप कटआउट मिलेगा।
इस बदलाव के साथ फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बढ़ेगा और डिवाइस पहले से ज्यादा स्लिम और पतले बेज़ल्स के साथ आएगी।
iPhone 18 कैमरा
ऐप्पल ने मौजूदा आईफोन 17 सीरीज में कई बड़े अपग्रेड किए थे। अब iPhone 18 के साथ कंपनी अगले साल इसके कैमरा में कुछ और बड़े अपग्रेड कर सकती है।
प्रो मॉडल्स को वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी जबकि स्टैंडर्ड आईफोन 18 को मौजूदा iPhone 17 वाले स्टैंडर्ड कैमरा सेटअप के साथ ही पेश किए जाने की उम्मीद है।
फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरे वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
iPhone 18 प्रोसेसर
आने वाली आईफोन 18 सीरीज में A20 Series चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट कटिंग-एज 2-नैनोमीटर प्रोसेस पर मैन्युफैक्चर होने की खबरें हैं।
यह अगली पीढ़ी का चिप स्पीड और पावर एफिशिएंसी में बड़ा सुधार लाने की उम्मीद है जिससे डिवाइस पर ही बेहतर AI फीचर्स और ज्यादा स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस मिलेगा।
A20 Pro chip में ज्यादा एफिशिएंट C2 मॉडेम भी आने की संभावना है जो नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा और बैटरी की लाइफ को भी बढ़ाएगा।
Apple iPhone 18 price
ऐप्पल आईफोन 18 के बेस मॉडल को 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को भारतीय मार्केट में 89,900 रुपये के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
डिवाइस को अमेरिका में लगभग $849 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दुबई में इसकी कीमत AED 2999, यूके में 629 पाउंड और कनाडा में CAD 1099 रहने की संभावना है।
रिलीज़ डेट की बात करें तो उम्मीद है कि यह डिवाइस मार्च 2026 में iPhone 18e के साथ लॉन्च हो सकता है।
