iPhone 17e Launched: ऐप्पल ने भारत में iPhone 17 Series का सबसे किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। आईफोन 17ई कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है और यह पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड वेरियंट हैं। iPhone 17e में नया A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और Ceramic Shield डिस्प्ले प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स हैं। नए आईफोन में नॉच के साथ 6.1 इंच OLED स्क्रीन और 48MP रियर कैमरा दिया गया है। नए हैंडसेट को 256GB शुरुआती इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है।

iPhone 17e Price

आईफोन 17ई के 256 जीबी बेस स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 64,900 रुपये है। जबकि 512GB स्टोरेज वेरियंट को 84,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। फोन को ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

डिवाइस को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इस ऐप्पल आईफोन की बिक्री 11 मार्च से ऐप्पल की वेबसाइट और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर 11 मार्च से शुरू होगी।

iPhone 17e Features

डिस्प्ले
इस आईफोन 17ई स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170×2,532 पिक्सल) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। ऐप्पल आईफोन 17ई में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है जो आईफोन 16ई में दिए गए स्क्रैच रेजिस्टेंस की तुलना में 3 गुना तक बेहतर है।

चिप, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
कंपनी के इस आईफोन में लेटेस्ट A19 चिप और 8GB रैम ऑप्शन मिलते हैं। फोन को 256GB व 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। iPhone 17e में IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है। डिवाइस में Action Button और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट दिया गया है। iPhone 17e एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह iOS 26 पर चलता है।

कैमरा
आईफोन 17ई स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.6 के साथ 48MP रियर कैमरा है। हैंडसेट में 24MP और 48MP पर इमेज कैप्चर कर सकता है और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट करता है। ऐप्पल का कहना है कि iPhone 17e ‘ऑप्टिकल क्वालिटी’ 2x ज़ूम सपोर्ट करता है। फोन में 12 मेगापिक्सल TrueDepth कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.9 सपोर्ट करता है।

Apple ने iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट दिया है जो iPhone 16e में नहीं मिला था। कंपैटिबल 20W चार्जर (वायर्ड) और 15W MagSafe (वायरलेस) चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और NavIC फीचर्स मिलते हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर iPhone 17e की बैटरी क्षमता का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। Apple का कहना है कि iPhone 17 एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है। यह हैंडसेट बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए Face ID को सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 146.7×71.5×7.8 मिमी है और वजन लगभग 169 ग्राम है।