iPhone 17 Pro Price Cut: ऐप्पल आईफोन 17 सीरीज को एक बार फिर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। जी हां, अगर आप लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज के प्रो वेरियंट आईफोन 17 प्रो खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरियंट को विजय सेल्स पर बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आपको बताते हैं ऐप्पल आईफोन 17 प्रो पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में…
iPhone 17 Pro Discount
आईफोन 17 प्रो डिस्काउंट के 256GB स्टोरेज वेरियंट को विजय सेल्स पर 1,32,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। छूट के बाद हैंडसेट को 1,27, 990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक ICICI और Axis कार्ड के जरिए 4000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं HDFC कार्डधारक 4500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा HDFC कार्डधारकों EMI पर फोन खरीदने पर छूट पा सकते हैं।
iPhone 17 Pro specifications
आईफोन 17 प्रो ऐप्पल का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है और डिजाइन, परफॉर्मेंस व फोटग्राफी के लिहाज से इसमें एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
ऐप्पल के इस आईफोन में 6-core CPU, 6-core GPU के साथ A19 Pro चिपसेट दिया गया है। ऐप्पल के इस आईफोन से गेमिंग में सुपीरियर परफॉर्मेंस, AI टास्क और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस मिलती है। हाई परफॉर्मेंस के लिए ऐल्युमिनियम बॉडी वाले इस आईफोन में एडवांस्ड vapor chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
iPhone 17 Pro में तीन सेंसर मिलते हैं। स्मार्टफोन में 48MP प्राइमरी रियर कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 48MP टेलिफोटो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अल्ट्रावाइड सेंसर 8x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। इस आईफोन में 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
ऐप्पल के इस हैंडसेट में 3,998-4,000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है जो एक पूरे दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। बैटरी 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10 सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस आउटडोर इस्तेमाल के लिए पीक ब्राइटनेस की 3000 निट्स सपोर्ट करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। उंगलियों के निशान पड़ने से रोकने के लिए स्क्रीन पर oleophobic कोटिंग मिलती है। स्मार्टफोन का कॉम्पैक्ट साइज़ बढ़िया है।
iOS 26 के साथ आने वाले इस हैंडसेट में Apple Intelligence एन्हेंसमेंट, कैमरा कंट्रोल बटन, एक्शन बटन, वाई-फाई 7 और ProRes RAW जैसी एडवांस्ड वीडियो कैपेबिलिटीज दी गई है।
