iPhone 16 Offer Price: देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट पर Big Savings Days Sale चल रही है। अगर आप ऐप्पल आईफोन लेने की सोच रहे हैं और किसी बढ़िया डील की तलाश में हैं तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में बढ़िया मौका है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी और रेफ्रिजरेटर्स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इस सेल में iPhone 16 पर भी बढ़िया डील मिल रही है। आपको बताते हैं iPhone 16 के ऑफर प्राइस और डिस्काउंट के बारे में…
iPhone 16 Deal
आईफोन 16 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। मौजूदा सेल में फ्लिपकार्ट ने iPhone 16 (128GB) को 65,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या SBI क्रेडिट कार्ड के साथ ग्राहक 5,895 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। यानी ग्राहक करीब 10 हजार रुपये सस्ते में इस आईफोन को ले सकते हैं।
सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ यह आईफोन Big Savings Days Sale में 60,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर लिया जा सकता है। डिवाइस को 16000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर में लेने का मौका है।
iPhone 16 Display
आईफोन 16 में 6.1 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है जो ब्राइट, वाइब्रेंट और शार्प विजुअल ऑफर करती है। एन्हेंन्स्ड ब्राइटनेस के साथ इसे आउटडोर में इस्तेमाल करना आसान है जबकि घुमावदार किनारों के साथ फोन का व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर रहता है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ऐप ब्राउज़िंग करना आसान है।
iPhone 16 Camera
ऐप्पल के इस आईफोन में डुअल-कैमरा सिस्टम दिया गया है जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में शार्प, डिटेल्ड इमेज कैप्चर होती हैं। एडवांस्ड Night Mode के साथ लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हुई है जबकि पोर्ट्रेट शॉट ज्यादा नैचुरल और सिनेमैटिक दिखते हैं। वीडियो बनाने के शौकीन लोगों के लिए यह डिवाइस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतर स्टेबिलाइजेशन फीचर्स दिए गए हैं जिससे वीडियो ज्यादा स्मूथ और प्रोफेशनल नजर आते हैं। यही वजह है कि यह डिवाइस कंटेंट क्रिएशन और फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
iPhone 16 Processor, Performance
आईफोन 16 में A18 Bionic चिपसेट दिया गया है और इससे रोजमर्रा के काम आसानी से हो सकते हैं। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप लॉन्च करना काफी आसान रहता है। प्रोसेसर, एडवांस्ड AI और मशीन लर्निंग सपोर्ट करता है और इसमें रियल-टाइम फोटो प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स हैं।
iPhone 16 Design, Build
आईफोन 16 ड्यूरेबल सेरेमिक शील्ड फ्रंट, ग्लास बैक और लाइटवेट बॉडी के साथ आता है। यह फोन स्टायलिश और प्रैक्टिकल है। इसका एर्गोनोमिक डिज़ाइन रोज़ाना इस्तेमाल के दौरान बेहतर आराम देता है। साथ ही वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस फीचर इसे ज्यादा टिकाऊ बनाता है। कई रंगों में उपलब्ध यह डिवाइस आकर्षक लुक और मजबूती की शानदार कॉम्बिनेशन है।
