Ind vs Pak T20 World Cup Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का महामुकाबला कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। यह मैच आज यानी रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो (श्रीलंका) के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच JioHostar पर दिखाए जा रहे हैं। अगर आप इस मैच को फ्री देखना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया खबर है।
बता दें कि BSNL, Jio, Airtel और Vi के पास कई ऐसे प्रीपेड प्लान हैं। यूजर्स को इन प्रीपेड प्लान में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। ऐसे में यूजर्स कंपनियों के प्लान के साथ फ्री में JioHostar का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। आइए जानते हैं जियो, एयरटेल और वीआई के किन प्लान के साथ यह ऑफर मिलता है…
ICC T20 World Cup 2026: किस OTT पर होती है मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
ICC T20 World Cup 2026 के सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHostar पर होती है। ऐसे में कई टेलिकॉम कंपनियां इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देती हैं।
जियो (Jio)
आप जियो का 349 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इसमें आपको JioHotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही आपको इसमें अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग, 2GB डेली डाटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं साथ ही कंपनी यूजर्स के लिए इस प्लान में Google Gemini Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है। आपको इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल (Airtel)
भारती एयरटेल के 449 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार ऑफर किया जाएगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 4GB, 100 फ्री SMS ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर जा रहा है।
वीआई (Vi)
वीआई के पास अपने ग्राहकों के लिए 239 रुपये वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा ऑफर और 300 फ्री SMS भी ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp-Telegram ब्लॉक करने की तैयारी? रूस में मैसेजिंग ऐप्स पर शिकंजा कसा, यूजर्स पर सरकारी ऐप अपनाने का दबाव
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तकनीकी टिप्स, ऐप्स और ट्रिक्स का उपयोग आप अपने जोखिम पर करें। वेबसाइट किसी भी डेटा हानि या डिवाइस के खराब होने की जिम्मेदारी नहीं लेती है। किसी भी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने या सेटिंग्स बदलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट के दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ें।
