अगर आप भी ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं तो आप अपने IRCTC अकाउंट का इस्तेमाल करते होंगे। लेकन अभी भी बहुत सारे ऐसे यूजर्स हैं जिनका IRCTC प्रोफाइल उनके Aadhaar से लिंक नहीं है। भले ही कुछ लोगों को यह सिर्फ एक औपचारिकता लगे। लेकिन इसका मकसद आपके अकाउंट को ज़्यादा सुरक्षित बनाना और टिकट बुकिंग या यात्रा के समय आने वाली आख़िरी पलों की परेशानियों से बचाना है।

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तकनीकी जानकारी की ज़रूरत नहीं है। बस अपना आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल फोन अपने पास रखें। चलिए बताते हैं स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया…

एक AI टूल से दबाव में सॉफ्टवेयर सेक्टर, Infosys, TCS और HCL Tech शेयरों में भारी गिरावट, आखिर क्यों है निवेशकों में चिंता

IRCTC Account को आधार से लिंक करना क्यों है जरूरी?

आधार लिंक करने से टिकट बुकिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल को कम करने में मदद मिलती है। खासकर एजेंट और दलालों द्वारा की जाने वाली गलत गतिविधियों पर रोक लगती है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जब आपका अकाउंट ऑथेंटिकेट हो जाता है तो IRCTC यह बेहतर तरीके से सुनिश्चित कर सकता है कि आप एक रियल शख्स हैं ना कि बड़ी मात्रा में टिकट बुक करने वाला कोई एजेंट अकाउंट।

तत्काल और प्रीमियम तत्काल बुकिंग जैसे कुछ मामलों में केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होती हैं। आधार लिंक होने से आम यात्रियों को टिकट जल्दी बुक करने और सीट मिलने का अधिक निष्पक्ष मौका मिलता है।

Amazon World Cup Sale 2026: 32 से 75 इंच तक के Smart TV पर 65% तक छूट, चेक करें टॉप डील्स

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

-सुनिश्चित करें कि आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आपके पास एक्टिव IRCTC अकाउंट हो
-अपना आधार कार्ड या फिर 12 अंको वाला आधार नंबर या वर्चुअल आईडी अपने पास रखें
-OTP वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड हो

IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे करें लिंक?

-सबसे पहले आपको आधिकारिक IRCTC वेबसाइट पर जाना होगा और अपने रजिस्टर्ड यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा ताकि आप अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकें

-लॉग इन करने के बाद My Account टैब पर क्लिक करें जहां आपको प्रोफाइल और अकाउंट से जुड़े ऑप्शन दिखाई देंगे।

-उपलब्ध विकल्पों में से Authenticate User या Link Your Aadhaar को चुनें जिससे आधार लिंक करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

-अगले पेज पर अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें और यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग आधार रिकॉर्ड से मेल खाता हो।

-जानकारी कन्फर्म करने के बाद Verify details and receive OTP पर क्लिक करें जिससे आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।

-अपने मोबाइल पर मिले OTP को एंटर करें और Submit या Verify पर क्लिक करें।

-आखिर में सहमति (Consent) से जुड़े स्टेटमेंट को स्वीकार करें और फॉर्म सबमिट करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका IRCTC अकाउंट हरे टिक (Green Tick) के साथ Authenticated दिखाई देगा।

कैसे चेक करें कि आपका IRCTC अकाउंट Authenticated है या नहीं

-आधार को IRCTC अकाउंट से लिंक करने के बाद आप आसानी से जांच सकते हैं कि प्रक्रिया सफल रही या नहीं…

-लॉग इन करने के बाद IRCTC वेबसाइट के ऊपर देखें। अगर आपका अकाउंट ऑथेंटिकेटेड है तो आपके यूजरनेम के पास हरा टिक (Green Tick) दिखाई देगा और हेडर में Authenticate User का विकल्प भी दिखेगा।

-आप My Account में जाकर Authenticate User पर क्लिक करके भी जांच कर सकते हैं। यहां आपको आधार लिंकिंग का स्टेटस दिखाई देगा और यह पुष्टि होगी कि आपका अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं।

ध्यान रखें कि आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए क्योंकि OTP उसी नंबर पर भेजा जाता है। इसके साथ ही आपके IRCTC प्रोफाइल में नाम, जन्मतिथि और लिंग आधार रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो वेरिफिकेशन रिजेक्ट हो सकता है। आधार लिंक करने के बाद आप लिमिटेड बुकिंग विंडो जैसे सुबह के तत्काल समय में भी टिकट बुक कर सकते हैं, जो यात्रियों के लिए सुरक्षित होती है।