Google ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को Pixel 10 Series के एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान कर दिया। AI-पावर्ड Google Pixel 10a हैंडसेट को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। पॉप्युलर A-Series स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को पहले से ज्यादा किफायती दाम पर एडवांस्ड AI फंक्शन मिलेंगे। टेक दिग्गज ने एक YouTube वीडियो जारी कर यह ऐलान किया। नए गूगल फोन की इस घोषणा के बाद कई यूजर्स को चौंका दिया है।

नए पिक्सल फोन के इस शॉर्ट टीजर से Pixel 10a और डिजाइन की पुष्टि हो गई है। आने वाला पिक्सल 10ए मौजूदा Pixel 9a जैसा ही होगा। हालांकि, फोन में रियर पर फ्लैट डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा। पिछले साल आए मॉडल में एक पिल-शेप कैमरा कटआउट दिया गया था। अभी तक गूगूल ने Pixel 10a के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर नहीं की है।

गूगल के लिए क्यों अहम है Pixel 10a

गौर करने वाली बात है कि गूगल लंबे समय से लो-कॉस्ट पिक्सल स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहा है। और अब कंपनी भारत, जापान और यूएस में नए पिक्सल 10ए के साथ सेल बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। नया फोन Pixel 10 Series का एक एंट्री-लेवल डिवाइस होगा।

Pixel-A Series के बजट फोन्स गूगल के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं क्योंकि इससे टेक कंपनी को तेजी से बढ़ रहे पिक्सल ईकोसिस्टम में नए ग्राहक बनाने में मदद मिलती है। इन डिवाइसेज में सबसे पहले लेटेस्ट Gemini फीचर्स के लिए सपोर्ट मिलता है। कम दाम वाले इन गूगल फोन्स में Gemini Live और Circle to Search जैसे फीचर्स भी ग्राहकों को मिलते हैं।

Pixel 10 Series की कीमत

बता दें कि पिक्सल 10 सीरीज के मौजूदा Pixel 10 की कीमत भारत में 74,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि ज्यादा पावरफुल Pixel 10 Pro का दाम 1,09,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं फोल्डेबल Pixel 10 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये से शुरू होती है।

आपको बता दें कि पिक्सल 10ए के साथ भारत के स्मार्टफोन बाजार में गूगल का शेयर बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि ग्राहक कम दाम पर एक प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते हैं। पिक्सल स्मार्टफोन्स में गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विसेज और सब्सक्रिप्शन की ज्यादा बेहतर सर्विसेज मिलती है।

गौर करने वाली बात है कि Pixel 10a सैमसंग की Galaxy S26 series के लॉन्च से पहले मार्केट में एंट्री करेगा। ऐप्पल भी जल्द ही iPhone 17a स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। आमतौर पर आईफोन को मार्च में लॉन्च किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: 24GB रैम और 7400mAh बैटरी वाले iQOO 15 Ultra स्मार्टफोन से उठा पर्दा, जानें कीमत व सारे फीचर्स