Google Pixel 10a Launched: गूगल ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है। पिक्सल सीरीज का यह नया स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। हैंडसेट की बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। पिक्सल 10ए स्मार्टफोन में 5100mAh बड़ी बैटरी, डस्ट और वाटर रेजिसटेंस के लिए IP68 रेटिंग और ऐंड्रॉयड 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको बताते हैं नए गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Google Pixel 10a Price

गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank कार्ड के साथ फोन को 3000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक के साथ लिया जा सकता है। डिवाइस पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और 3000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी है। बता दें कि यह फोन Google Pixel Upgrade Programme का हिस्सा है।

नए स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर भारत में फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो चुके हैं। पिक्सल 10ए की बिक्री भारत में 6 मार्च से शुरू होगी। हैंडसेट को बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है।

Google Pixel 10a Specifications

नया गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन ऐंड्ऱॉयड 16 के साथ आता है। टेक कपनी ने फोन में 7 साल तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट का वादा किया है। Pixel 10a स्मार्टफोन में 6.3 इंच (1,080×2,424 पिक्सल) Actua (pOLED) डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। हैंडसेट में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट मिलता है।

पिक्सल 10ए स्मार्टफोन में गूगल का अपना Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा Titan M2 सिक्यॉरिटी कोप्रोसेसर भी है। हैंडसेट में 8GB रैम के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

पिक्सल 10ए को पावर देने के लिए 5100mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5, NFC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

Google Pixel 10a स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है जो 25mm फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है। डिवाइस में 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 1/3.1-इंच सेंसर व अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है।

डिवाइस का डाइमेंशन 153.9x73x9mm और वज़न करीब 183 ग्राम है। हैंडसेट में गायरोस्कोप, ई-कंपास, बैरोमीटर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।