सैमसंग के फ्लैगशिप फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। आने वाले Galaxy S26 Ultra से पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को छूट पर उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के लॉन्च की दस्तक के साथ ही गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। अगर आप अभी तक सैमसंग के इस फोन को लेने की सोच रहे हैं तो यह एक शानदार डील है।

Galaxy S25 Ultra Offer Price

गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अभी छूट के साथ इस सैमसंग फोन को 1,11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ डिवाइस लेने पर 3,359 रुपये की छूट और मिल जाएगी। टाइटेनियम ग्रे वेरियंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra डिस्प्ले

गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 6.9 इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है जो QHD+ रेजॉलूशन (3120 × 1440 पिक्सल) ऑफर करती है। स्क्रीन का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। स्क्रीन HDR10+ और LTPO टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। डिस्प्ले Always-On mode और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है जो एडवांस्ड 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ फोन में मल्टीटास्किंग आसानी से हो सकती है। ग्राहक चाहें तो 12 जीबी रैम या फिर 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प चुन सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200MP प्राइमरी रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और दो टेलिफोटो लेंस मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 12 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy S26 Ultra डिजाइन और कलर ऑप्शन

एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन में ड्यूरेबल कॉर्निंग गोरिल्ला Armor 2 प्रोटेक्शन के साथ टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है। हैंडसेट में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। फोन को टाइटेनियम सिल्वरब्लू, टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम व्हाइटसिल्वरर कलर मे लिया जा सकता है।