Fire Boltt Talk Ultra Smartwatch Launched: फायर-बोल्ट टॉक अल्ट्रा (Fire-Boltt Talk Ultra) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच में 1.39 इंच (240×240 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर मिलते हैं। जानें नई फायर-बोल्ट टॉक अल्ट्रा स्मार्टवॉच की कीमत, फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Fire-Boltt Talk Ultra smartwatch price in India
फायर-बोल्ट टॉक अल्ट्रा स्मार्टवॉच को देश में 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस वॉच को फायर-बोल्ट वेबसाइट और फ्लिपकार्ट इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
फायर-बोल्ट टॉक अल्ट्रा स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे, पिंक और टील कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Fire-Boltt Talk Ultra smartwatch specifications
फायर बोल्ट टॉक अल्ट्रा स्मार्टवॉच में 1.39 इंच (240×240 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है जिसके जरिए सीधे वॉच से ही फोन कॉल डायल और रिसीव की जा सकती है। स्मार्टवॉच में AI वॉइस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट और Siri सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच में 123 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इनमें रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग शामिल है। इस वॉच में SpO2 मॉनिटरिंग, डायनामिक हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में कनेक्टेड डिवाइस से नोटिफिकेशन मिरर किया जा सकता है। फायर-बोल्ट टॉक अल्ट्रा डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।
Fire-Boltt Talk Ultra में बिल्ट-इन गेम भी दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 7 दिन तक चल जाएगी। वॉच को फुल चार्ज होने में करीब 120 मिनट लगते हैं। इस वियरेबल में 100 से ज्यादा क्लाउड वॉच फेस के साथ स्मार्ट UI इंटरफेस दिया गया है। इसमें स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स जैसे वेदर ट्रैकिंग, गेम्स, पीरियोडिक रिमाइंडर और कैमरा व म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल शामिल हैं। स्मार्टवॉच का डाइमेंशन 46.6×50.6×0.4 मिलीमीटर और वज़न 80 ग्राम है।