माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने आर्टिफिशियल इंट्रेलिजेंस (AI) की सुरक्षा को लेकर एक अहम बात कही है। उनका कहना है कि एआई मॉडल में ऐसा ‘इमरजेंसी ब्रेक’ होना चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत रोका या बंद किया जा सके। एआई एजेंट्स के नियंत्रण से बाहर जाकर काम करने की घटनाओं के बीच उन्होंने यह सुझाव दिया है।
सत्या नडेला ने 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि तेजी से एडवांस हो रहे एआई मॉडल से जुड़े खतरों को कैसे कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई के जवाबों और उसके काम करने के तरीके पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता।
नडेला ने सुझाव दिया कि एआई से जुड़ी किसी घटना की जानकारी समय पर दी जानी चाहिए। इसके अलावा, एआई मॉडल की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और उसकी हर अहम गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एआई मॉडल को शुरुआत से ही संभावित खतरे वाला मानकर चलना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे नियंत्रित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: AI से खत्म हो सकती है ‘इंसानी सभ्यता’? एंथ्रोपिक रिसर्चर की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
नडेला ने लिखा, “हम सुपर इंटेलिजेंस को ‘नेस्टेड ब्लैक बॉक्स’ (ऐसी जटिल प्रणाली जिसे आसानी से समझा न जा सके) के तौर पर नहीं देख सकते और न ही बस उसकी सिफारिशों, जवाबों और कामों को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अब एआई के ‘ट्रस्ट आर्किटेक्चर’ को समझने और उस पर विचार करने का समय आ गया है।
नडेला की ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब एंथ्रोपिक और ओपनएआई जैसी फ्रंटियर एआई कंपनियां ऐसी और भी घटनाओं का खुलासा कर रही हैं, जिनमें ठीक से टेस्ट न किए गए एआई एजेंट अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर इंटरनेट तक पहुंच गए और उन्होंने यूएस और ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइटों समेत कई प्लेटफॉर्म पर हैकिंग शुरू कर दी।
यह कदम पिछले महीने एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के एआई डेवलपमेंट में ज्यादा सावधानी बरतने के प्लान के बाद उठाया गया है। नडेला के कई सुझाव इंडस्ट्री के दूसरे लोगों की बातों से मिलते-जुलते हैं। हालांकि, उनका सुझाया गया तरीका एक अहम बात में अलग है। नडेला का कहना है कि AI मॉडल को शुरू से ही ‘कॉम्प्रोमाइज़्ड’ (यानी सुरक्षा के लिहाज से जोखिम वाला) मानकर चलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने सुरक्षा कारणों से नए AI मॉडल का रोलआउट किया रद्द
उन्होंने लिखा, “हमें यह मानकर चलना चाहिए कि मॉडल कॉम्प्रोमाइज़्ड है और उसे शुरू से ही कंट्रोल (कंटेन) में रखना चाहिए। इसे इमरजेंसी ब्रेक की तरह समझें। किसी अधिकृत व्यक्ति के पास हमेशा यह अधिकार होना चाहिए कि वह काम के बीच में ही मॉडल को रोक सके या बंद कर सके। ज्यादा एडवांस्ड मॉडल के लिए ज्यादा एडवांस्ड कंटेनमेंट टेक्नोलॉजी की जरूरत होगी, जिन्हें हमें स्टैंडर्डाइज करना होगा।”
नडेला के प्लान की कुछ खास बातों में “मॉडल को उस सिस्टम से अलग करना जो उसके काम को मैनेज करता है” और “कंट्रोल और सुरक्षा उपायों को बाहरी तौर पर लागू करना” शामिल है।
उन्होंने कहा, “मॉडल की हर अहम कार्रवाई का ऐसा सबूत होना चाहिए जिसे बदला न जा सके और जिसे इंसान आसानी से पढ़ सकें। अगर इसे देखा या परखा नहीं जा सकता, तो इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता! हमें यह पता लगाने में सक्षम होना चाहिए कि कोई नतीजा कैसे मिला, बिना इस बात पर निर्भर रहे कि मॉडल खुद इसकी पुष्टि करे।”
संदर्भ के लिए, घटना के बाद की रिसर्च रिपोर्ट से पता चला है कि कुख्यात ‘हगिंग फेस’ हमले में शामिल OpenAI के गलत तरीके से काम करने वाले एजेंट्स ने एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल करके अपने निशान छिपाने की कोशिश की थी।
अपनी पूरी पोस्ट में, नडेला AI को ‘सुपर इंटेलिजेंस’ कहते हैं।
यह भी पढ़ें: AI की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश कर रहा था यमन का आतंकी संगठन
उत्तरी यमन में सक्रिय एक आतंकी संगठन ने एआई मॉडल क्लाउड कोड का इस्तेमाल गाइडेड रॉकेट और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने की कोशिश में किया। अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने अपनी रिपोर्ट “Detecting and Countering Misuse of AI: September 2026” में इस बात का खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
