FB Insta Down, Facebook Instagram Global Down, Meta Response: दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई यूजर्स को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वेबसाइट्स में आने वाली समस्या को रियल-टाइम में ट्रैक करने वाली वेबसाइट Down Detector के मुताबिक, हजारों यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है।

यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर में शाम करीब 7 बजे बाद अचानक आउटेज को रिपोर्ट करना शुरू किया। रिपोर्टों से पता चलता है कि यह समस्या किसी एक देश तक सीमित नहीं है। दुनियाभर में कई देशों के यूजर्स इस आउटेज से प्रभावित हैं।

fb down
Image Source: Downdetector/screenshot

मेटा के संचार निदेशक एंडी स्टोन ने X (Twitter) पर एक पोस्ट में कहा, “हमें पता है कि लोगों को फिलहाल हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं।”

फेसबुक-इंस्टाग्राम की सर्विसेज डाउन होने के बाद यूजर्स ने X पर मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए हैं। X पर #instagramdown, #facebookdown, #Server जैसे हैशटैग फिलहाल ट्रेंडिंग हैं।

यह भी पढ़ें: Claude Fable 5 क्या है? 

एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अप्रैल में एक ऐसा AI मॉडल पेश किया था, जिसकी क्षमताओं ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकारों की चिंता बढ़ा दी थी। कंपनी का कहना था कि यह तकनीक हैकर्स को कंप्यूटर नेटवर्क की कमजोरियां खोजने में मदद कर सकती है, इसलिए इसे सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया था।

अब करीब दो महीने बाद कंपनी ने दावा किया है कि उसने इस तकनीक का एक सुरक्षित और सीमित संस्करण तैयार कर लिया है, जिसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…