Caller name display: अब मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाई देगा। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। यह सुविधा 1 नवंबर 2026 से देशभर के 4G और उससे आगे की तकनीक वाले मोबाइल नेटवर्क पर लागू होगी।

सरकार का नया आदेश क्या है?

इस सर्कुलर के तहत, कॉल करने वाले का नंबर तो वैसे ही दिखेगा जैसे अभी दिखता है, लेकिन साथ ही एक अलग जगह पर उसका नाम भी दिखाई देगा। अगर वह नंबर रिसीवर की कॉन्टैक्ट लिस्ट में पहले से सेव है, तो वही नाम दिखाई देगा।

अगर नंबर सेव नहीं है, तो घरेलू कॉल के मामले में वह नाम दिखेगा जो कॉल करने वाले के टेलीकॉम ऑपरेटर के रिकॉर्ड में दर्ज है। वहीं, इंटरनेशनल कॉल के मामले में केवल “इंटरनेशनल कॉल” लिखा हुआ आएगा। जिन यूजर्स ने ‘कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रिस्ट्रिक्शन’ का विकल्प चुना है, उनका नाम दिखाई नहीं देगा।

यह सुविधा 4G और उससे ऊपर की टेक्नोलॉजी वाले वायरलेस नेटवर्क्स पर लागू होगी, जहां ऑपरेटर्स ने पहले ही इसके ट्रायल कर लिए हैं। विभाग ने कहा है कि 2G, 3G और लैंडलाइन नेटवर्क्स के मामले में, “इस विषय की जांच के बाद अलग से विचार किया जाएगा।” यह सर्विस यूजर की किसी भी रिक्वेस्ट के बिना अपने आप चालू हो जाएगी।

ऑपरेटर को रखना होगा डेटाबेस

हर कॉल करने वाले के ऑपरेटर को एक ऐसा डेटाबेस रखना होगा जिसमें नंबर के साथ नाम जुड़ा हो। जब कोई कॉल आएगी, तो रिसीवर का ऑपरेटर इस डेटाबेस से जानकारी मांगेगा। सर्कुलर में “सिक्योरिटी-बाय-डिजाइन” अप्रोच अपनाने को कहा गया है, ताकि यह पक्का हो सके कि कॉल खत्म होने के बाद नाम कहीं भी सेव न रहे।

बिज़नेस या कमर्शियल कनेक्शन लेने वालों को कुछ छूट

बिज़नेस या कमर्शियल कनेक्शन लेने वालों को कुछ छूट दी गई है। वे अपने रिकॉर्ड वाले नाम की जगह कोई “पसंदीदा नाम” दिखा सकते हैं, बशर्ते वह नाम या तो ‘ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री’ में रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हो, या फिर GST पोर्टल पर रजिस्टर्ड कोई ट्रेड नेम हो।

नाम दिखाने से पहले ऑपरेटर को ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स से इसकी पुष्टि करनी होगी। साथ ही, ऑपरेटर्स को CNAP से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए एक तय समय-सीमा वाला सिस्टम भी बनाना होगा।

यह भी पढ़ें: AI के बेकाबू होने का डर! Satya Nadella ने बताया बचाव का तरीका

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने आर्टिफिशियल इंट्रेलिजेंस (AI) की सुरक्षा को लेकर एक अहम बात कही है। उनका कहना है कि एआई मॉडल में ऐसा ‘इमरजेंसी ब्रेक’ होना चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत रोका या बंद किया जा सके। एआई एजेंट्स के नियंत्रण से बाहर जाकर काम करने की घटनाओं के बीच उन्होंने यह सुझाव दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…