BSNL Bharat Connect Prepaid Plan: बीएसएनएल ने भारत में नया Bharat Connect प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले इस इस रिचार्ज प्लान में हर दिन हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट मिलते हैं। BSNL ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए लिए डिजाइन किया है जिन्हें बार-बार डेटा पैक की जरूरत पड़ती है। बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड लाइनअप में भी बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने SuperStar Premium Plan की कीमतें घटा दी हैं। बता दें कि इस प्लान में कई सारे OTT प्लान के साथ 200Mbps इंटरनेट की सुविधा मिलती है।

BSNL Bharat Connect Plan: कीमत, फायदे और वैलिडिटी

सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने X पर एक पोस्ट में बताया कि 2,626 रुपये वाले BSNL Bharat Connect Plan की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में ग्राहकों को 2.6GB डेटा हर दिन मिलता है। इसके अलावा इस प्रीपेड पैक में अनिलमिटेड वॉइस कॉल और 100SMS भी हर दिन मिलते हैं। भारत कनेक्ट प्लान एक लॉन्ग-टर्म प्रीपड प्लान है जो बार-बार रिचार्ज की टेंशन नहीं चाहते।

UIDAI का नया आधार ऐप लॉन्च: मोबाइल नंबर अपडेट से लेकर ऑफलाइन वेरिफिकेशन तक, परिवार के 5 आधार एक साथ करें मैनेज

यह प्लान 24 जनवरी से लिमिटेड-पीरियड ऑफर के तहत खरीदने के लिए उपलब्ध है और 24 फरवरी तक वैलिड है। यूजर्स BSNL Recharge Express प्लेटफॉर्म और BReX के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। BReX कंपनी का ऑफिशियल चैटबॉट है।

BSNL Superstar Premium Plan: कीमत और फायदे में क्या-क्या बदलाव

नया प्रीपेड प्लान लॉन्च करने के अलावा, बीएसएनएल ने अपने Superstar Premium ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत में कटौती का ऐलान भी किया है। इस प्लान की कीमत अब 999 रुपये की जगह 799 रुपये से शुरू होती है। इस प्लान में 5000GB मंथली डेटा मिलता है जो 200Mbps इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है।

‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ हैं ये बड़ी टेक फर्म…जोहो के श्रीधर वेम्‍बु बोले क्यों टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना जरूरी

बीएसएनएल उन ग्राहकों को 20 प्रतिशत की छूट भी दे रही है जो 12 महीने का एडवांस पेमेंट करेंगे। यानी इस प्लान की प्रभावी कीमत घटकर और कम हो जाएगी। 31 मार्च, 2026 तक यह प्लान नई कीमत और डिस्काउंट ऑफर के साथ लिया जा सकता है।

बीएसएनएल सुपरस्टार प्रीमियम प्लान में ग्राहकों को कई OTT प्लेटफॉर्म जैसे Sony LIV, Lionsgate, JioHotstar, Epic On, Hungama और Shemaroo का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स बीएससएनएल के व्हाट्सऐप सपोर्ट चैनल के जरिए Superstar Premium पर अपग्रेड कर सकते हैं।