scorecardresearch

Big Tech Layoffs in 2022: मेटा,ट्विटर, ऐमजॉन, HP, माइक्रोसॉफ्ट से इस साल हुई हजारों कर्मचारियों की छुट्टी, जानें सारी डिटेल

साल 2022 में Apple, Twitter, Meta, Amazon, HP समेत कई टेक कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स में छंटनी की।

amazon layoffs, big tech layoffs
2022 में ऐमजॉन से 20000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाले जाने की खबर आई।

biggest layoffs by tech giants in 2022: साल 2022 को हाइब्रिड वर्क मॉडल, ChatGPT, महंगाई समेत कई बातों के लिए याद रखा जाएगा। 2022 नौकरी करने वालों के लिए उथल-पुथल भरा रहा। पहली बार दिग्गज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Facebook के यूजर बेस में कमी आई। वहीं Amazon ने कर्मचारियों की सबसे बड़ी छंटनी करने के संकेत दिए। इसके अलावा Amazon, Apple, Microsoft, Twitter, HP जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। अगले साल संभावित मंदी के बीच कंपनियां अपने खर्चे कम कर रही हैं और वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। हम आपको बता रहे हैं उन कंपनियों के बारे में जिन्होंने साल 2022 में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की।

HP Layoffs

नवंबर 2022 में HP ने अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 12 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि अगले तीन साल में कंपनी दुनियाभर से 4000 से 6000 के बीच कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने इस छंटनी के लिए खराब PC बिक्री को जिम्मेदार ठहराया। कंपनी का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान कंप्यूटर की डिमांड में खासी कमी आई लेकिन इसके बाद आने वाली मंदी के चलते छंटनी करनी पड़ रही है।

Amazon Layoffs

ऐमजॉन ने अभी तक कर्मचारियों को निकाले जाने से जुड़े किसी आंकड़े का खुलासा नहीं किया है। लेकिन दिसंबर 2022 की शुरुआती में New York Times की एक रिपोर्ट में पता चला था कि कंपनी दुनियाभर से करीब 20,000 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया था कि आने वाली आर्थिक मंदी के बीच टेक दिग्गज अपने खर्चों में कटौती कर रही है और यही वजह है कि टीम मैनेजर्स से कर्मचारियों की परफॉर्मेंस का आंकलन करने को कहा गया।

Computer World की रिपोर्ट के अनुसार, ऐमजॉन के कॉरपोरेट स्टाफ से 6 प्रतिशत यानी करीब 20000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबर आई। बता दें कि ऐमजॉन के कुल कर्मचारियों की कुल संख्या 15 लाख है जिनमें वेयरहाउस कर्मचारी भी शामिल हैं। ऐमजॉन के सीईओ एंडी जेसी ने एक पोस्ट में कहा था कि लेऑफ कंपनी की सालाना प्लानिंग प्रोसेस का हिस्सा है जो नए साल में भी जारी रहेगा। इसका मतलब है कि 2023 में ऐमजॉन में और छंटनी हो सकती है।

Meta Layoffs

मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एक वीडियो जारी कर अपनी कुल वर्कफोर्स में से 10 प्रतिशत (करीब 11,000 नौकरी) में कटौती की पुष्टि की थी। जुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी निकाले जाने वाले लोगों को 16 सप्ताह की सैलरी और हर साल के हिसाब से दो सप्ताह की सैलरी भी देगी। इसके अलावा हेल्थ और कैरियर बेनिफिट भी दिए जाएंगे।

मेटा ने खराब कमाई, बढ़ते खर्चों, आर्थिक उथल-पुथल, बढ़ते कॉम्पटीशन और विज्ञापनों से घटती कमाई को इस लेऑफ के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Twitter Layoffs

Elon Musk ने ट्विटर की कमाल संभालने के साथ ही कंपनी के टॉप-एग्जिक्युटिव का छुट्टी कर दी। इसके अलावा खबर सामने आई कि ट्विटर से करीब 3600 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। दुनियाभर में Twitter के कुल कर्मचारियों का यह लगभग आधा हिस्सा है। इस साल टेक कंपनियों में होने वाले लेऑफ में ट्विटर लेऑफ खासा विवादित रहा।

Microsoft Layoffs

टेक्नोलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट भी इस साल नौकरियों में छंटनी करने वाली टेक कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने अपने Xbox, Edge और Devices टीम से करीब 1000 कर्मचारियों को निकाला। इससे पहले भी जुलाई 2022 में माइक्रोसॉफ्ट से करीब 1800 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी।

Intel Layoffs

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटेल अपनी सेल्स टीम में करीब 20 प्रतिशत स्टाफ की कटौती की गई है। कंपनी की Habana Labs ने अपनी कुल वर्कफोर्स के करीब 10 फीसदी लोगों को हटाने का ऐलान किया ताकि मौजूदा बिजनेस को ठीक से चलाया जा सके।

Apple Layoffs

ऐप्पल की बात करें तो 2023 तक कंपनी कोई नई भर्ती नहीं करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अगले साल के लिए खर्चे कम करने के इरादे से कंपनी में भर्ती ना करने का फैसला किया है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि iPhone SE 2023 के लॉन्च को भी कंपनी फिलहाल टाल रही है।

Adobe Layoffs

एडोब ने इसा साल अपने 100 कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया। इनमें से अधिकतर कंपनी की सेल्स टीम का हिस्सा थे। मल्टीनैशनल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी ने कहा कि दुनियाभर से लोगों को नहीं निकाल रही है और कंपनी अहम पदों पर फिलहाल भर्ती की सोच रही है।

पढें टेक्नोलॉजी (Technology News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 30-12-2022 at 16:11 IST
अपडेट