ताज़ा खबर
 

Tablet under 15000 : स्टूडेंट के लिए अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं ये 4 किफायती टैबलेट

Tablet under 15000 : 15 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में लेनोवो, पैनासोनिक, लावा समेत ढेरों ब्रांड मौजूद हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सिम के साथ आने वाले टैबलेट के बारे में।

Tablet under 15000: 15 हजार रुपये से कम में आते हैं ये टैबलेट। (फोटोः लावा वेबसाइट)

Tablet under 15000 : भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की तरह टैबलेट का सेगमेंट उतना अधिक बड़ा नहीं है, इसके बावजूद टैबलेट की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है। कोरोना संक्रमण के दस्तक देने के बाद क्लासेस ऑनलाइन स्क्रीन पर आकर सिमट गई है। ऐसे में अधिकतर बच्चे फोन पर क्लासेस करते हैं, लेकिन छोटी स्क्रीन के कारण उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आपका बजट 15000 रुपये से कम है तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम कुछ ऐसे ही टैबलेट के बारे में आपको बताने जा रहे है।

Lenovo Tab M10 price

Lenovo Tab M10 में आपको 10.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। इस टैब में मीडिया टेक हेलीयो P22T का प्रॉसेसर लगा हुआ है। इसके बैक पैनल पर 8 मेगपिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 12,999 रुपये है।

Panasonic Tab 8 HD Tablet

Panasonic Tab 8 HD Tablet में 8 इंच का स्क्रीन दिया गया है, जो एचडी प्लस है और इसका रेजोल्यूशन 1280 x 800 पिक्सल है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस फोन में 512 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। यह डुअल सिम टैबलेट है। एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करने वाला टैबलेट 5100 mAh की बैटरी के साथ आता है।

Alcatel 3T10 price

Alcatel 3T10 को फ्लिपकार्ट से 10299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 2 जीबी रैम दी गई है। 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 10 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सामने की तरफ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिंगल सिम सपोर्ट है। यह टैबलेट मीडियाटेक क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है।

Lava magnum XL

lava magnum XL नाम का टैबलेट प्लिपकार्ट पर 12499 रुपये में मिल रहा है। इस टैब में 10.1 इंच का एचडी स्क्रीन दिया गया है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स 256 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, जबकि फ्रंट पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। एंड्रॉयड 10 पर काम करने वाला लैपटॉप 6100mAh की बैटरी के संग आता है।

Next Stories
1 Samsung से लेकर Redmi तक ये हैं 64MP कैमरे के साथ आने वाले लेटेस्ट मिड रेंज फोन
2 Refurbished Laptops India : HP से Dell तक, इनमें हैं intel core i5, ब्रांड न्यू से कम है कीमत
3 Amazon Prime Day 2021: फोन की तरह स्लिम हैं ये DSLR Camera, 36,990 रुपये है शुरुआती कीमत
ये पढ़ा क्या?
X