देश में प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में बजट स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। Samsung, POCO जैसे कई ब्रांड इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बड़े डिस्प्ले और अच्छे कैमरों वाले ये फोन रोज़मर्रा के इस्तेमाल, ट्रैवल या सेकेंडरी डिवाइस के लिए बेहतरीन हैं। यहां हम आपको 10,000 रुपये से कम में ये किफायती फोन के ऑप्शन बता रहे हैं…
सैमसंग गैलेक्सी एम07 (Samsung Galaxy M07)
इसमें मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर और एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाला 6.7-इंच डिस्प्ले है। इसमें 4 जीबी रेम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में 50 मेगापिक्सल का हाई-रिजॉल्यूशन डुअल कैमरा है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और एक रियर कैमरा है। यह बिना चार्जर के आता है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। इस फोन की कीमत अमेजन पर ब्लैक कलर में 9999 रुपये है।
पोको सी71 (POCO C71)
इस फोन में 4 जीबी रेम और 64 जीबी स्टोरेज है। इसमें 6.88-इंच का डिस्प्ले और 5200 एमएएच की बैटरी है, जिसकी एवरेज बैटरी लाइफ 15 घंटे तक है। फोन का एक अलग वेरिएंट भी है, जिसमें 6 जीबी रेमऔर 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में 32 MP का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत 8985 रुपये है।
लावा बोल्ड एन2 (Lava Bold N2)
यह फोन ऑक्टा-कोर परफॉर्मेंस वाला है और 4 जीबी रेम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एचडी रिजॉल्यूशन वाला 6.75 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस अपनी 5000mAh बैटरी के साथ पूरे दिन चलेगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन एक केस और एक सिम इजेक्टर पिन के साथ आता है। यह दो रंगों (सियाचिन व्हाइट और इंडस ब्लैक) में आता है और इसकी कीमत 8899 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी एफ07 (Samsung Galaxy F07)
सैमसंग गैलेक्सी एफ07 मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.7-इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह डिवाइस 4 जीबी रेम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसका वजन 184 ग्राम है और इसमें साफ फोटो और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग का दावा है कि स्मार्टफोन की 5000 एमएएच की बैटरी की वजह से यह लंबे समय तक चलती है। इसकी कीमत 9999 रुपये है।
रेडमी ए5 (Redmi A5)
रेडमी ए5 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 3जीबी रेम और 64जीबी स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसका वजन 193 ग्राम है। इसमें 32 मेगापिक्सल का एआई डुअल कैमरा और बड़ी 5200 mAh की बैटरी है। यह डिवाइस तीन रंगों में आता है, जैसलमेर गोल्ड, पांडिचेरी ब्लू और जस्ट ब्लैक। इसकी कीमत 8999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Windows और Mac के ये 7 कीबोर्ड शॉर्टकट्स बचाएंगे आपका समय
आज के समय में लगभग हर काम (चाहे वह पढ़ाई हो, ऑफिस वर्क हो) के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कीबोर्ड शॉर्टकट्स आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आप माउस पर बार-बार क्लिक करने की बजाय अगर सही शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका काम तेज और ज्यादा स्मार्ट तरीके से पूरा होता है। यहां हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाले 7 शॉर्टकट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
