मशहूर एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) हाल ही में एक नए टूल के कारण सुर्खियों में आ गई है। एंथ्रोपिक के इस नए टूल ने टेक और शेयर बाजार दोनों में हलचल मचा दी है। एक सामान्य प्रोडक्ट अपडेट के तौर पर शुरू हुआ यह टूल बहुत ही कम समय में ‘सास्पोकैलिप्स’ (SaaSpocalypse) कहलाने लगा। इस टूल ने सॉफ्टवेयर कंपनियों के वैल्यूएशन में रातों-रात सैकड़ों अरब डॉलर की गिरावट ला दी।

एंथ्रोपिक ने क्या लॉन्च किया?

एंथ्रोपिक ने क्लॉड कोवर्क (Claude Cowork) नाम का एक नया एआई टूल पेश किया। इसके साथ ही 11 प्लगइन्स भी लॉन्च किए। ये प्लगइन्स रोज़मर्रा के बिजनेस से जुड़े कामों को ऑटोमेट करने में मदद करते हैं। इनमें से एक प्लगइन लीगल वर्क पर फोकस्ड है और इसने निवेशकों के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी।

Amazon World Cup Sale 2026: 32 से 75 इंच तक के Smart TV पर 65% तक छूट, चेक करें टॉप डील्स

Claude Cowork एक एआई असिस्टेंट है जो कंप्यूटर पर कई काम अपने आप कर सकता है- जैसे रिपोर्ट तैयार करना या फाइलों को ऑर्गनाइज़ करना, वह भी बिना विस्तृत निर्देशों के। एंथ्रोपिक के क्लॉड एआई पर आधारित यह टूल बिना कोडिंग अनुभव वाले लोगों को भी कठिन वर्कफ्लो को ऑटोमेट करने की सुविधा देता है।

स्टॉक मार्केट की प्रतिक्रिया

इस घोषणा के बाद सॉफ्टवेयर शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। महज़ एक दिन में ट्रेडिशनल सॉफ्टवेयर सर्विसेज देने वाली कंपनियों की वैल्यू में लगभग 285 से 300 अरब डॉलर तक की गिरावट दर्ज की गई। खासकर लीगल टेक और डेटा आधारित कंपनियां जिन्हें एआई ऑटोमेशन से रिप्लेस किया जा सकता है, सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। कई लीगल और एनालिटिक्स कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।

Samsung Galaxy S26 Ultra: फरवरी के आखिर में हो सकता है लॉन्च; लीक्स में सामने आई कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी

निवेशकों को अहसास हुआ कि एआई जल्द ही उन कई कामों को कर सकता है जिनके लिए सॉफ्टवेयर कंपनियां सब्सक्रिप्शन शुल्क लेती हैं। इस वजह से निवेशकों ने इन कंपनियों की लॉन्ग-टर्म वैल्यू और भविष्य की संभावनाओं को लेकर नए सिरे से सोच-विचार करना शुरू कर दिया।

निवेशकों में क्यों है चिंता?

मुख्य चिंता यह है कि एआई अब भविष्य की अवधारणा नहीं रहा, यह अब मौजूद है और स्थापित बिज़नेस मॉडलों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। SaaS (सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस) कंपनियां नियमित और अनुमानित सब्सक्रिप्शन इनकम के कारण तेजी से विकसित हुई हैं। लेकिन क्लॉड कोवर्क जैसे एआई टूल जटिल प्रक्रियाओं को ऑटोमेट कर सकते हैं जिससे कुछ सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स का महत्व कम हो सकता है।

एंथ्रोपिक प्रोडक्टिविटी और एनालिटिक्स टूल्स में भी क्लॉड को एक्सपेंड कर रही है जो स्वास्थ्य सेवाओं, कानूनी कार्य और एंटरप्राइज ऑपरेशंस जैसे सेक्टर्स को टारगेट कर कर रहे हैं। इससे निवेशकों को चिंता है कि एआई कई मौजूदा सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स की जरूरत को कम कर सकता है या उन्हें पूरी तरह बदल सकता है।

लॉन्गटर्म असर

भले ही बाजार में घबराहट का माहौल देखने को मिला लेकिन एंथ्रोपिक के समर्थकों का मानना है कि यह टेक्नोलॉजी कंपनियों को अधिक कुशल बना सकती है। क्योंकि यह काम को तेज़ी और अधिक लचीले तरीके से पूरा करने में सक्षम है। हालांकि, सॉफ्टवेयर कंपनियों के वैल्यूएशन में अरबों डॉलर की तत्काल गिरावट यह दिखाती है कि लोग एआई के इंडस्ट्री पर असर को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।

एंथ्रोपिक का नया टूल केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है। बल्कि इसने एआई ऑपरेटेड वर्ल्ड में सॉफ्टवेयर के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा शुरू कर दी है। शेयर बाजार की प्रतिक्रिया अतिशयोक्ति थी या जरूरी एडजस्टमेंट। यह तो समय बताएगा लेकिन इसके आने वाले कई सालों तक टेक इंडस्ट्री को प्रभावित करने की संभावना है।