Amazon to layoff 20000 employees: हाल ही में खबर आई थी कि Amazon दुनियाभर से अपने करीब 10000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। आने वाले समय में आर्थिक उथल-पुथल के बीच ऐमजॉन अपने खर्चे कम कर रही है और जिसके चलते हर लेवल पर नौकरियों में छंटनी की योजना है। अब New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेल टेक दिग्गज करीब 20000 लोगों की छुट्टी कर सकती है।
Computer World की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐमजॉन ने लेऑफ प्रक्रिया के बीच टीम मैनेजर्स से कर्मचारियों की परफॉर्मेंस का आंकलन करने को कहा है। 20000 कर्मचारियों का मतलब है- ऐमजॉन के कॉरपोरेट स्टाफ का 6 प्रतिशत जबकि कुल 1.5 मिलियन (15 लाख) कर्मचारियों का 1.3 प्रतिशत। 15 लाख में ऐमजॉन वेयरहाउस कर्मचारी भी शामिल हैं।
कंपनी के इम्पलॉय कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, कॉरपोरेट स्टाफ को लेऑफ के बारे में 24-घंटे के नोटिस के साथ जानकारी और severance पे देगी।
पिछले महीने 10000 कर्मचारियों की छंटनी की खबर
इससे पहले खबर आई थी कि ऐमजॉन से 10000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद इस ऐमजॉन के सीईओ एंडी जेसी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कर्मचारियों को बताया था कि कंपनी में छंटनी होने जा रही है। हालांकि, उन्होंने किसी संख्या की जानकारी नहीं दी थी।
सीईओ ने पुष्टि की थी कि ऐमजॉन के डिवाइस और बुक बिजनस में कर्मचारी कम किए जाएंगे। इसके अलावा People, Experience और Tecnology डिपार्टमेंट में भी छंटनी की जाएगी। रिपोर्ट्स में यह भी पता चला है कि कंपनी की रोबोटिक्स (Robotics) टीम में भी लोगों को नौकरी से निकाला गया है।
ऐमजॉन अपने खर्चों में कटौती करने के लिए कंपनी में छंटनी कर रही है। गौर करने वाली बात है कि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी के रिटेल बिजनेस में बेहद शानदार बढ़त हुई जिसके चलते ऐमजॉन ने बहुत सारे नए लोगों को भर्ती किया और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया। हालांकि, अब जबकि अगले साल दुनियाभर में मंदी का अनुमान है, तब ऐमजॉन खर्चों में कटौती के साथ खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रही है।
बता दें कि दुनियाभर में टेक कंपनियां अपनी वर्कफोर्स कम कर रही हैं। ऐमजॉन के अलावा, Google, Meta, Twitter ने भी बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी में ऐलान किया है। Facebook के मालिकाना हक वाली मेटा ने नवंबर 2022 में 11000 लोगों को नौकरी से निकालने जाने की बात कही है। जबकि ट्विटर के नए CEO और मालिक Elon Musk (एलन मस्क) ने भी करीब 3700 लोगों की छुट्टी कर दी है।
भारत में भी सैकड़ों लोगों को निकालेगी Amazon India
हाल ही में ऐमजॉन ने भारत में अपनी Food Delivery Service को बंद कर दिया है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में पता चला है कि कंपनी भारत में सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। पूर खबर यहां पढ़ें