Amazon Great Indian Festival 2026: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सेल आज यानी 8 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, हेडफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर कई तरह की छूट और ऑफर मिल रहे हैं। अमेजन ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 80 प्रतिशत तक की छूट देने का ऐलान किया है।
एसबीआई के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की किस्त सुविधा से खरीदारी करने पर कुछ ग्राहकों को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिल सकती है। वहीं, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को तय शर्तों के अनुसार कैशबैक मिलेगा।
यह भी पढ़ें: AI से खत्म हो सकती है ‘इंसानी सभ्यता’? एंथ्रोपिक रिसर्चर की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
इन स्मार्टफोन पर मिल रही बड़ी छूट
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में कई स्मार्टफोन कम कीमत में मिल रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा 84999 रुपये में है, जिसमें 5000 रुपये का कूपन ऑफर शामिल है। आईक्यूओओ 15आर 46499 रुपये, शाओमी 17 59999 रुपये और वनप्लस नॉर्ड 6 42999 रुपये में मिल रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी की कीमत 31999 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 5जी 129999 रुपये, रेडमी 15सी 5जी प्राइम 15999 रुपये और लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी 13999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने सुरक्षा कारणों से नए AI मॉडल का रोलआउट किया रद्द
इन सामानों पर भी मिल रहा डिस्काउंट
स्मार्टफोन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट का दावा है। स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक, जबकि फैशन और ब्यूटी के सामान पर 80 प्रतिशत तक की बचत मिल रही है।
होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक और दोपहिया वाहनों, खेल के सामान और खिलौनों पर 50 प्रतिशत तक की छूट बताई गई है। अमेजन लॉन्चपैड पर भी चुनिंदा सामान 70 प्रतिशत तक सस्ते मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AI की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश कर रहा था यमन का आतंकी संगठन
उत्तरी यमन में सक्रिय एक आतंकी संगठन ने एआई मॉडल क्लाउड कोड का इस्तेमाल गाइडेड रॉकेट और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने की कोशिश में किया। अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने अपनी रिपोर्ट “Detecting and Countering Misuse of AI: September 2026” में इस बात का खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
