एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। भारती एयरटेल ने चुपचाप अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो से चार सस्ते और मिड-रेंज प्रीपेड प्लान हटा दिए हैं। कंपनी की ऐप पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले प्लान अब रिचार्ज कैटलॉग में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
इन प्लान्स के बंद होने का असर उन लाखों ग्राहकों पर पड़ सकता है जो लंबे समय से इन्हीं रिचार्ज विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे थे। अब ऐसे यूजर्स को दूसरे और संभावित रूप से महंगे प्रीपेड प्लान चुनने पड़ सकते हैं।
299 रुपये वाले प्लान की जगह ये प्लान
एयरटेल का 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान काफी पॉपुलर था। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा मिलता था। अब इस प्लान के बंद होने के बाद ग्राहकों के लिए 349 रुपये वाला प्लान एक ऑप्शन बन गया है।
ग्राहकों को ₹349 वाले प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है, लेकिन इसमें डेली थोड़ा अधिक 2GB डेटा मिल रहा है, इसके साथ अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग तथा रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं. रोजाना मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर अधिकतम 64 Kbps हो जाती है।
इममें अनलिमिटेड 5जी का भी बेनिफिट मिलता है। इसका मतलब है कि एक महीने की वैलिडिटी के लिए ग्राहकों को अब 50 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। यह कीमत में लगभग 16% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
अभी जारी है ये दो प्लान
एयरटेल ने हालांकि अपने एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। एयरटेल का 199 रुपये और 219 रुपये वाले रिचार्ज प्लान अभी भी उपलब्ध हैं।
हालांकि, मिड-रेंज सेगमेंट में 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले ऑप्शन हटने से ग्राहकों के पास पहले की तुलना में कम विकल्प रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Hack Alert: ठग कैसे हैक कर लेते हैं आपका अकाउंट?
आज के समय व्हाट्सएप हमारे मोबाइल का सबसे जरूरी ऐप बन गया है। इसी ऐप पर बैंक के मैसेज आते हैं, ओपीटी आता है और परिवार की बातें होती हैं। इसलिए साइबर ठग भी इसके जरिए यूजर्स को सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं।
लोग अक्सर सोचते हैं कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट तभी हैक होगा जब फोन चोरी हो जाए, लेकिन सच यह है कि कई बार सिर्फ एक गलती से ठग आपका व्हाट्सएप अपने फोन में चला लेते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
