एआई+ ने वादे के मुताबिक, गुरुवार को अपनी नई Ai+ Nova 2 series से पर्दा उठा दिया। Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैं। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने Ai+ Nova Flip 5G हैंडसेट से भी पर्दा उठाया। नए आई+ नोवा 2 सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इन डिवाइसेज में 50MP प्राइमरी रियर, 6000mAh बैटरी और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानें कीमत व सारे फीचर्स…
Ai+ Nova 2 Series Price
एआई+ नोवा 2 5जी के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 10,999 रुपये है। हैंडसेट की बिक्री 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G हैंडसेट के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 18,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 17 अप्रैल से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। डिवाइस को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में लॉन्च किया गया है।
Ai+ Nova 2 Series Specifications
Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G डुअल सिम स्मार्टफोन्स हैं। ये फोन्स ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड NxtQ OS के साथ आते हैं। Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स है।
वहीं Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच एचडी+ डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। अल्ट्रा मॉडल में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 8GB रैम व 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है।
Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G57 MP2 GPU, 6GB तक रैम व 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन्स में 6000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टैंडर्ड मॉडल 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Ai+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में 50MP प्राइमरी Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर है। Ai+ Nova 2 5G में 50 मेगापिक्सल सिंगल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए Ai+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Ai+ Nova 2 5G हैंडसेट में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। दोनों फोन्स डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिलती है।
