आधार कार्ड पहचान के लिए बेशन जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक या किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार जरूरी हो गया है। लेकिन संसद में एक सवाल का जवाब दते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। ऐसे में आधार कार्ड को नागरिकाता का प्रमाण मानने वालों को जवाब मिल गया है। क्योंकि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ कर दिया है कि, जिसके पास आधार कार्ड नहीं है वो भी भारतीय है।
कांग्रेस के सांसदों ने पूछा था सवाल – संसद में कांग्रेस के सदस्य के मुरलीधन, बेनी बेहानन, टी एन प्रथपन और ए चेल्लाकुमार ने लिखित प्रश्न पूछा कि, क्या आधार कार्ड नागरिकता को प्रमाणित करता है। इसके लिखित जवाब में कानून मंत्री ने विस्तृत तर्क देते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस केएस पुट्टास्वामी की याचिका पर जो फैसला दिया था उससे साबित होता है कि, आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है।
आधार और पैन कार्ड लिंक करना जरूरी – केंद्र सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इन दोनों जरूरी दस्तावेजों को 31 मार्च 2022 तक लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं EPFO ने भी पीएफ अकाउंट में आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।
PVC आधार कार्ड – UIDAI ने कागज के आधार कार्ड की जगर पीवीसी आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी शुरू की है। जिसको 50 रुपये की फीस देकर बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने आधार कार्ड को पीवीसी आधार में बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए नजदीकी सेवा केंद्र या आधार की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बाजार में बना PVC आधार मान्य नहीं – UIDAI ने बीते दिनों अपने ट्विट हैंडर पर एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि, कुछ लोगों ने बाजार से पीवीसी आधार कार्ड तैयार करा लिया है। जो कि मान्य नहीं है। क्योंकि इस पीवीसी आधार कार्ड में सिक्योरिटी फीचर नहीं होते।